लाइव न्यूज़ :

Video: रानी मुखर्जी ने सलमान खान को कहा- शादी वादी छोड़ो सीधे बच्चे पैदा करो

By विवेक कुमार | Updated: August 29, 2018 13:49 IST

सलमान, शाहरुख़ खान की फिल्म 'जीरो' में कैमियो करते हुए दिखेंगे। इस फिल्म के दो टीज़र रिलीज हो चुके हैं। फिल्म में शाहरुख़ बौने आदमी के किरदार में नजर आएंगे।

Open in App

मुंबई, 29 अगस्त: जब शाहरुख़ और सलमान साथ हो तो धमाका होना लाजिमी है। हाल ही में सलमान खान के शो 'दस का दम' में शाहरुख़ खान ने दमदार एंट्री की। जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी शो में मौजूद थीं। शो के दौरान तीनों ने एकदूसरे की जमकर टांग खींची और साथ में लुंगी डांस भी किया।  

इस वीडियो में एक सीन में सलमान और शाहरुख ने गुड्डे-गुडियों को डायपर पहनाते हुए नजर आते हैं। सलमान को डायपर पहनाते देख रानी कहती हैं, 'सलमान तुम शादी वादी छोड़ो, सीधे बच्चे पैदा कर लो।' जिसे सुनकर सलमान थोड़ा चौक उठते हैं।

बता दें कि इस शो में कॉमेडी का तड़का लगाने सुनील ग्रोवर भी मौजूद थे जो कि अमिताभ बच्चन के गेटअप में नजर आए। सुनील ने बताया कि ये 'दस का दम' का फिनाले है।  

 

वहीं दूसरे वीडियो में शाहरुख, सलमान को चिढ़ाते हुए कहते हैं कि तुम लड़कियों से ढंग से बात नहीं करते हो ऐसे दबंग स्टाइल से थोड़ी प्यार की बातें होती हैं। 

बता दें कि सलमान, शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो में कैमियो करते हुए दिखेंगे। इस फिल्म के दो टीज़र रिलीज हो चुके हैं। फिल्म में शाहरुख़ बौने आदमी के किरदार में नजर आएंगे।

जीरो का ट्रेलर शाहरुख़ के बर्थडे पर रिलीज किया जाएगा। आनंद एल रॉय के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होगी। शाहरुख़ के अलावा इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं।

बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख़ खान भी कैमियो रोल में नजर आए थे। शायद यहीं वजह है कि सलमान 'जीरो' में कैमियो के रोल के लिए तैयार हुए हैं। 

टॅग्स :सलमान खानरानी मुखर्जीशाहरुख खानसुनील ग्रोवर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?