लाइव न्यूज़ :

Randeep-Lin Wedding: शादी के बाद पहली बार रणदीप हुड्डा दिखें दुल्हन लिन के साथ, हाथों में हाथ थामें मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

By अंजली चौहान | Updated: December 1, 2023 10:00 IST

इम्फाल में अपनी पारंपरिक मैतेई शादी के एक दिन बाद, रणदीप हुडा और लिन लैशराम को मुंबई में देखा गया। फोटोग्राफरों का आभार व्यक्त करते हुए, साथ चलते हुए यह जोड़ा काफी उत्साहित दिखाई दिया।

Open in App

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और मॉडल लिन लैशराम आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। न्यू वेड कपल ने मणिपुर में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी की और इस दौरान उनके परिवार और दोस्त मौजूद रहें। अब शादी के एक दिन बाद यह न्यूली वेड कपल मुंबई लौट आया है। मुंबई लौटते वक्त कपल को मीडिया के कैमरे ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

इस दौरान कपल साथ में बहुत खुश लग रहा था। लिन ने जहां लाल रंग का सूट पहना हुआ था वहीं रणदीप ने सफेद पेंट और शर्ट पहनी हुई थी। दोनों ने पैपराजी का अभिवादन किया और कुछ प्रशंसकों के साथ सेल्फी खिंचवाई।

मालूम हो कि इम्फाल में समारोह के तुरंत बाद नवविवाहित जोड़े ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अंतरंग शादी की तस्वीरें जारी कीं। इन तस्वीरों में उनके जयमाला समारोह और अन्य महत्वपूर्ण अनुष्ठानों के क्षणों को कैद किया गया है, जिसमें जोड़े को उत्कृष्ट पारंपरिक मणिपुरी पोशाक में सजी हुई दिखाया गया है।

विवाह समारोह इम्फाल के चुमथांग शन्नापुंग रिसॉर्ट में हुआ, जो पारंपरिक मैतेई विवाह समारोह के माध्यम से अभिनेता रणदीप हुडा और लिन लैशराम के मिलन का प्रतीक है। इससे पहले, जोड़े ने अपने परिवार के साथ मोइरंग लमखाई और सेंड्रा टूरिस्ट रिजॉर्ट में राहत शिविर का दौरा किया था।

टॅग्स :रणदीप हुड्डामुंबईबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल