लाइव न्यूज़ :

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती रणदीप हुड्डा ने कराया सर्जरी, कोरोना वायरस टेस्ट आया नेगेटिव

By अमित कुमार | Updated: August 27, 2020 14:08 IST

रणदीप हुड्डा मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं, इस बात की जानकारी मिलते ही फैंस उन्हें लेकर कई तरह कयास लगाने लगे थे। गुरुवार को एक्टर ने पैर की सफल सर्जरी की खबर सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देरणदीप अब तक अलग अलग तरह की फिल्में करके फैंस के दिलों में घर कर चुके हैं। रणदीप ने सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती होने से पहले अपना कोरोना वायरस टेस्ट भी करवाया है।

फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 'सरबजीत', 'हाईवे', 'सुल्तान' और जैसी फिल्मों में नजर आए रणदीप को बुधवार सुबह के समय मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। खबर थी कि रणदीप की एक बड़ी सर्जरी होने वाली है। उनके करीबी दोस्त ने इसका खुलासा किया लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि सर्जरी किस चीज की होगी। 

रणदीप ने सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती होने से पहले अपना कोरोना वायरस टेस्ट भी करवाया है। रणदीप का कोविड टेस्ट नेगेटिव आया और इसके बाद ही रणदीप के पैर के ऑपरेशन का फैसला किया गया। रणदीप के एक पैर में फ्रैक्चर का पुराना घाव फिर से उभर आया था, जिसके बाद उन्होंने इसकी सर्जरी कराने का फैसला किया था। रणदीप का यह सर्जरी सफल रहा। 

अपने अलग-अलग किरदार के लिए जाने जाते हैं रणदीप

रणदीप अब तक अलग अलग तरह की फिल्में करके फैंस के दिलों में घर कर चुके हैं। एक्टर फिल्में में अपने काम के साथ हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। रणदीप इन दिनों अपनी निजी लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों की मानें एक्टर इन दिनों मणिपुरी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। मणिपुरी एक्ट्रेस लिन लैशराम के साथ रणदीप का नाम कई बार जोड़ा जा चुका है। दोनों को 2018 में दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में देखा गया था। 

रणदीप कर रहे गर्लफ्रेंड से शादी की तैयारी

पब्लिक प्लेस पर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साथ साथ नजर आकर जमकर सुर्खियां बटोंरी थीं। अब लगभग तीन से चार साल बाद से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो ये अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं।रिपोर्ट के मुताबिक रणदीप हुड्डा ने गर्लफ्रेंड लिन लैशराम को अपने पेरेंट्स से मिलाने की पूरी प्लानिंग कर ली है। जल्ह दी रणदीप हुड्डा, लिन लैशराम को लेकर हरियाणा जाने वाले हैं।

टॅग्स :रणदीप हुड्डाबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!