लाइव न्यूज़ :

रिलीज हुआ बंटी और बबली 2 का अनोखा टीजर, फैंस को खूब पसंद आया

By वैशाली कुमारी | Updated: October 22, 2021 22:32 IST

शुक्रवार को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। टीजर ट्रेलर से भी छोटा वीडियो क्लिप होता है जिसमें फिल्म की कुछ तस्वीरें या वीडियो क्लिप दिखाई जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटीजर की शुरुआत होती है रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के शॉट सेनए अंदाज में रिलीज हुआ बंटी और बबली 2 का टीजर खूब पसंद किया जा रहा है

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म बंटी और बबली तो आपको याद होगी ही, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी स्टारर ये फिल्म उस समय की बड़ी हिट साबित हुई थी और इसके गानों ने भी लोगों को खासा प्रभावित किया था।

कजरारे कजरारे तेरे काले काले नैना उस समय का हिट गाना था, इसी कड़ी में अब बंटी और बबली 2  रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन इस बार इसमें अमिताभ या अभिषेक नहीं होंगे, अबकी बार सैफ अली खान ने एंट्री मारी है और वे रानी मुखर्जी के साथ नजर आएंगे। सैफ और रानी अभिनीत फिल्म की रिलीज डेट तय हो चुकी है और इसीलिए अब फिल्म की स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में जुटी हुई है।

शुक्रवार को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। टीजर ट्रेलर से भी छोटा वीडियो क्लिप होता है जिसमें फिल्म की कुछ तस्वीरें या वीडियो क्लिप दिखाई जाती हैं। टीजर से फिल्म की कहानी और मुख्य हिस्से का कुछ कुछ अंदाजा हो जाता है, लेकिन बंटी और बबली 2 में इसको एक अलग रंग दिया गया है, टीजर का शुरुआत जितना इंटरेस्टिंग है अंत उतना ही शानदार।

 

टीजर की शुरुआत होती है रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के शॉट से। दोनों टेक देने के लिए तैयार होते हैं तभी सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ उनके सामने आ जाते हैं। इसके बाद जब सैफ और रानी डायरेक्टर से पूछते हैं कि ये कौन हैं तो सिद्धांत और शरवरी बताते हैं कि वो बंटी और बबली हैं। एक ही सेट पर दो दो बंटी बबली देखकर रानी कंफ्यूज हो जाती हैं, जिसके बाद सैफ डायरेक्टर वरुण से बात करते हैं तो पता चलता है कि आदित्य चोपड़ा ने स्क्रिप्ट बदल दी है। जिससे रानी और सैफ दोनों ही नाराज हो जाते हैं और वहां से चले जाते हैं।

नए अंदाज में रिलीज हुआ बंटी और बबली 2 का टीजर खूब पसंद किया जा रहा है। इससे पहले कोई भी टीजर इस तरह से कभी नहीं आया, लिहाजा ये फैंस को खूब भा रहा है। बात फिल्म की करें तो ये रिलीज के लिए तैयार है 19 नवंबर को सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज किया जाएगा।

टॅग्स :रानी मुखर्जीसैफ अली खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम