लाइव न्यूज़ :

बॉक्स ऑफिस में रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा’ ने मचाई धूम, 16 दिनों में कमाया 350 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: January 13, 2019 20:17 IST

निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ा है। यह फिल्म अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड की सर्वकालिक शीर्ष 10 हिट फिल्मों में शामिल हो गई है।

Open in App

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘‘सिम्बा’’ ने अपने रिलीज के 16 दिनों के भीतर ही दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। 

निर्माताओं के मुताबिक, फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ा है। यह फिल्म अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड की सर्वकालिक शीर्ष 10 हिट फिल्मों में शामिल हो गई है।

धर्मा प्रोडक्शन्स और रोहित शेट्टी पिक्चर के साथ रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म का निर्माण किया है।

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी संग्राम ‘सिंबा’ भालेराव का किरदार निभाया है, जिनके जीवन में एक ऐसी घटना घटती है, जो उसे पूरी तरह बदल देता है, जिसके बाद वह सही रास्ते पर आ जाता है।

"सिम्बा" के साथ, शेट्टी पहले ऐसे निर्देशक बन गए हैं जिनकी लगातार आठ फिल्मों ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही वह भारत में दूसरे निर्देशक हैं, जिनकी तीन फिल्में 200 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश करने में सफलता पायी है।

निर्देशक रोहित शेट्टी ने ट्वीट किया, ‘‘हर जगह सिनेमाघरों में 'सिम्बा' के लिए दर्शकों की उत्सुकता और शानदार प्रतिक्रिया को देखना अविश्वसनीय लगता है। फिल्म को मिल रही सराहना से मैं बेहद खुश हूं।’’ 

इस फिल्म में रणवीर के अलावा सारा अली खान, सोनू सूद, सिद्धार्थ जाधव, आशुतोष राणा भी हैं। फिल्म में अजय देवगन भी एक छोटी भूमिका में नजर आये हैं।

‘सिम्बा’ 28 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

टॅग्स :स‍िंबारणवीर सिंहबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच