लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड के बॉयकॉट ट्रेंड को रणबीर कपूर ने बताया निराधार, कहा- फिल्में मनोरंजन के लिए बनाई जाती हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 27, 2023 17:41 IST

रणबीर कपूर ने उन खबरों का भी खंडन किया कि उन्हें क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित फिल्म की पेशकश की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देलव रंजन द्वारा निर्देशित और श्रद्धा कपूर अभिनीत तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड का बहिष्कार करने वाले आह्वान को निराधार बताया है।

कोलकाता: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने सोशल मीडिया पर बॉलीवुड का बहिष्कार करने वाले आह्वान को निराधार बताया है। रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'तू झूठा मैं मक्कार' आठ मार्च को रिलीज होने वाली है। अपनी नई फिल्म का प्रचार करने के लिए रविवार को कोलकाता आए अभिनेता ने उन खबरों का भी खंडन किया कि उन्हें क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित फिल्म की पेशकश की गई थी। 

उन्होंने पत्रकारों को बताया, "यदि आप मुझसे 'बॉलीवुड का बहिष्कार' के बारे में किसी भी आह्वान के बारे में पूछते हैं, तो मुझे वह वास्तव में निराधार लगता है। महामारी के बाद बहुत सारी नकारात्मक बातें सामने आ रही हैं। फिल्में मनोरंजन के उद्देश्य से बनाई जाती हैं, हम दुनिया को नहीं बचा रहे हैं। इसलिए दर्शक चिंता भुलाने के लिए सिनेमाघरों में आते हैं। वे बड़े पर्दे पर फिल्में देखने और अच्छा वक्त बिताने आते हैं।" 

उन्होंने आगे कहा, "मैं बहिष्कार की बात नहीं जानता (समझता)।" पठान की शानदार सफलता पर बोलते हुए रणबीर कपूर ने कहा, "पठान जो करने में कामयाब रही, फिल्म इंडस्ट्री को उसकी जरूरत थी। बहुत खुश और आभारी हूं कि पठान ने ऐसा किया। और मुझे लगता है कि शाहरुख खान पठान के लिए पूरी सफलता के हकदार हैं। मैंने उन्हें एक अभिनेता के रूप में देखा है, मैं उनके साथ कई बार काम कर पाया हूं।" 

रणबीर ने ये भी कहा, "उन्होंने इस इंडस्ट्री को बहुत कुछ दिया। मुझे उस पर बहुत गर्व है।" लव रंजन द्वारा निर्देशित और श्रद्धा कपूर अभिनीत तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :रणबीर कपूरशाहरुख खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई