लाइव न्यूज़ :

कॉलेज के दिनों में 5 साल अफेयर के बाद रणबीर का इनसे हुआ था ब्रेकअप, अब हैं आमिर खान की बहू

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 28, 2018 16:07 IST

Ranbir Kapoor Birthday Special: रणबीर ने अपनी कॅरियर के शुरुआती दिनों में 'बचना ऐ हसीनो' फिल्म की थी। इसमें उनकी तीन प्रेमिकाएं थीं।

Open in App

रणबीर कपूर का आज 36वां जन्मदिन है। उनका जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी बेमिसाल एक्टिंग की चारो ओर चर्चा होती है। लेकिन एक्टिंग के साथ उनके अफेयर की चर्चा भी नैसर्गिक तौर पर उठाई जाती है। रणबीर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे दमदार कपूर खानदान के चिराग हैं। इस खानदान के बारे में तीन बातें मशहूर हैं, बेमिसाल अभिनय, शराब का चस्का और प्यार में बार-बार गिरना।

रणबीर अपने खानदान की परंपरा का अनवरत निर्वहन कर रहे हैं। रणबीर ने अपनी कॅरियर के शुरुआती दिनों में 'बचना ऐ हसीनो' फिल्म की थी। इसमें उनकी तीन प्रेमिकाएं थीं। लेकिन तीनों से नहीं बनती। आखिर में वह दीपिका वाली किरदार के साथ सेटल होते हैं। लेकिन रणबीर की निजी जिंदगी में प्रेमिकाओं को लेकर वह ठहराव कब आएगा, इसका अभी किसी को अंदाजा नहीं है। बचना ऐस हसीनो सी स्थिति बार-बार उनके जिंदगी में आ जाती है। चाहे उनकी शुरुआती गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण हों या कैटरीना कैफ दोनों से ही सार्वजनिक तौर पर रिश्ता रखने के बाद रणबीर ने अलविदा कह दिया। अब वे कथ‌ित तौर पर आलिया के साथ रिश्ते में हैं।

लेकिन उनके और अवंतिका मलिक के रिश्ते के बारे में अब ज्यादा चर्चा नहीं होती। पर रणबीर का अवंतिका के साथ रिश्ता सबसे ज्यादा दिनों तक चला। दोनों में करीब पांच सालों तक नजदीकी रही। न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक रणबीर, अवंतिका के प्यार में इस कदर पागल थे कि वह कई बार बिना किसी काम अवंतिका के शो 'जस्ट मुहब्बत' के सेट पर पहुंच जाया करते थे।

रणबीर के फिल्मों में आने से पहले ही शुरू हो गया था अफेयर का सिलसिला

यह उस वक्त की बात है जब रणबीर ने फिल्म दुनिया में कदम नहीं रखा था। लेकिन नीतू कपूर और ऋषि कपूर के बेटे होने की हैसियत से फिल्म इंडस्ट्री में हर जगह उनकी पहुंच थी। लेकिन करीब पांच साल बाद रणबीर का अवंतिका से मोहभंग हो गया। ब्रेकअप के बाद रणवीर का रुझान सोनम कपूर की ओर बढ़ा जबकि अवंतिका आमिर खान के भांजे इमरान खान के प्यार में गिरफ्तार हो गईं।

बाद में इमरान और अवंतिका ने शादी कर ली। जबकि रणबीर सोनम, दीपका, कैटरीना के अफेयर से गुजरते हुए आलिया तक पहुंचे हैं। रणबीर करीब 5 फुट 11 इंच के आकर्षक कद-काठी और नैन-नक्‍श के मालिक हैं। सुंदरियों के उनके प्यार में गिरफ्तार होने के कई किस्से हैं। आलिया कहती हैं रणबीर उनके ड्रीम ब्वॉय हैं।

टॅग्स :रणबीर कपूरआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल