लाइव न्यूज़ :

'मुन्नाभाई' बनकर रणबीर कपूर ने बोला ये फनी डायलॉग, देखें वीडियो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 22, 2018 13:23 IST

संजय दत्त के रोल को निभाने वाले रणबीर कपूर ने बताया कि उन्हें पहले ये भरोसा नहीं था कि वो ये किरदार निभा पाएंगे।

Open in App

मुंबई, 22 जून: बॉलीवुड डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की अपकमिंग फिल्म 'संजू' 29 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में हिरानी, संजय दत्त के जीवन से जुड़ी हर बात दिखाना चाहते हैं। एक के बाद एक करके संजय दत्त के जीवन के बारे में कई खुलासे भी हो रहे हैं। हिरानी की इस फिल्म में 'संजू बाबा' की हिट फिल्मों में से एक फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' की एक झलक देखने को मिलेगी।

हाल ही में फॉक्स स्टार ने एक वीडियो जारी किया, जो फिल्म संजू का है। इसमें रणबीर कपूर, संजय दत्त की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' का एक डायलॉग बोल रहे हैं। इसमें सर्किट अरशद वारसी के साथ ही बोमन ईरानी भी दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड थी। जो कि चौका देने वाली बात है। ट्रेलर में संजय यह भी कह रहे हैं कि वे न्यूयॉर्क के उस होटल में भी रुके हैं, जिससे पूरा शहर दिखता है और उस जेल की कोठरी में भी जहां खिड़की ही नहीं थी। 

हाल ही में फिल्म में संजय दत्त के रोल को निभाने वाले रणबीर कपूर ने बताया कि उन्हें पहले ये भरोसा नहीं था कि वो ये किरदार निभा पाएंगे। रणबीर ने कहा, "स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद हर सीन पर मैं हिरानी सर से पूछता था कि क्या ये सच में संजय दत्त के साथ हुआ है।"

यह भी पढ़ें: लड़कियों को इमोशनली ब्लैकमेल किया करते थे संजय दत्त, ये था ट्रिक! 

रणबीर ने बताया, "मैं रोज शूट से पहले रात को संजय दत्त को फोन करता था और उनसे पूछता था कि क्या ये सब घटनाएं उनके साथ हुईं हैं।"

बता दें कि फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर, परेश रावल और मनीषा कोइराला के अलावा अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, विकी कौशल जैसे स्टार्स हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट हिरानी ने खुद लिखी है। 

टॅग्स :संजुरणबीर कपूरसंजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल