लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के पॉलिटिकल एलिगेशन पर रणबीर कपूर ने दिया रिएक्शन, कहा- 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता...'

By मेघना वर्मा | Updated: May 12, 2019 09:04 IST

कंगना की फिल्म मेंटल है क्या है ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 के की रिलीज डेट क्लैश होने से दोनों के बीच ट्वीट बाजी चल रही है। जिसमें कंगना की बहन रंगोली भी कूद गई हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले रणबीर कपूर को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि वो कभी अपना पॉलिटिकल व्यू नहीं रखते।कंगना ने कुछ दिनों पहले आलिया भट्ट पर भी निशाना साधा था और उन्हें करण जौहर का पपेट बताया था।

कंगना रनौत बॉलीवुड की कुछ उन हसीनाओं में से एक हैं जो अपने तीखे और सपाट बोल के लिए जानी जाती हैं। कंगना के क्या एक्टर क्या डायरेक्टर वो किसी को अपनी बातों से नहीं छोड़ती। बीते दिनों कंगना ने आलिया भट्ट और करण जौहर के साथ रणबीर कपूर के लिए भी बातें कही थीं। जिस पर रणबीर की रिएक्शन आ गया है। 

कंगना ने रणबीर और आलिया को रेडार में लेते हुए कहा था कि वो दोनों कभी अपने पॉलिटिकल व्यूज नहीं शेयर करते। वहीं रणबीर कपूर ने अब कंगना की इस बात का मुंहतोड़ जवाब दिया है। रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पास हर सवाल का जवाब है मगर उनको कोई फर्क नहीं पड़ता ना उन्हें कोई इंट्रस्ट है किसी भी सवाल का जवाब देने में। रणबीर ने आगे कहा कि लोगों को जो कहना है वो कहेंगे क्योंकि उनको पता है कि वो कौन हैं और उन्हें कैसे क्या कहना है।

वहीं आलिया भट्ट पर वार करते हुए भी कंगना रनौत ने उन्हें करण जौहर का पपेट बताया था। जिस पर आलिया ने भी अपना रिएक्शन दिया था। कंगना रनौत का हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ फिर से पंगा शुरू हो गया है। कंगना की फिल्म मेंटल है क्या है ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 के की रिलीज डेट क्लैश होने से दोनों के बीच ट्वीट बाजी चल रही है। जिसमें कंगना की बहन रंगोली भी कूद गई हैं। 

अब ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर पोस्ट डाली है कि वो अब सुपर 30 की रिलीज डेच को चेंज करना चाह रहे हैं। ऋतिक ने कहा कि अब इस हंगामे की वजह से होने वाली 'मानसिक प्रताड़ना' से बचने के लिए उन्होंने प्रोड्यूसर से फिल्म की डेट को चेंज करने के लिए कहा है। जिस पर एक दो दिन में फैसला आ सकता है।

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने फिल्म मेंटल है क्या की तारीख बढ़ाते हुए 26 कर दिया था जहां इसका सीधा मुकाबला ऋतिक की सुपर 30 से हो रहा है। एकता ने अपने एक बयान में कहा था कि डेट बढ़ाने का यह फैसला दोनों फिल्म निर्माताओं की आपसी सहमति से किया गया था। पहले मेंटल है क्या 21 जून को रिलीज होनी थी। 

टॅग्स :रणबीर कपूरकंगना रनौतआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल