लाइव न्यूज़ :

फिल्म एनिमल के सेट से लीक हुआ रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना का वीडियो, यहां देखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 23, 2022 17:00 IST

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म एनिमल से एक वीडियो लीक हुआ है, जिसमें दोनों सितारे शूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जोकि 'एनिमल' के सेट का है।इस वीडियो में रणबीर और रश्मिका एकसाथ नजर आ रहे हैं।

मनाली: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। फिलहाल, इन दिनों एक्टर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'एनिमल' में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ 'पुष्पा' फेम रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में हो रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जोकि 'एनिमल' के सेट का है। 

इस वीडियो में रणबीर और रश्मिका एकसाथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि रणबीर ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है, जबकि रश्मिका सफेद और लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रह हैं। यही नहीं, रणबीर क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर यह लग रहा है सड़क के बीच में दोनों सितारे कोई शॉट लेने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों ही फिल्म के क्रू मेंबर्स से घिरे हुए हैं। मालूम हो, रणबीर और रश्मिका के लुक के बारे में अभी तक कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

ये फिल्म फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बताते चलें कि संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म 'एनिमल' एक क्राइम ड्रामा फिल्म है। फिल्म निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले हो रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होने वाली है।

टॅग्स :रणबीर कपूररश्मिका मंदाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीमुझे बहुत दुख और तकलीफ?, मां के ऑडियो को शेयर करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी रश्मिका मंदाना

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना को देवर ने कहा 'वदीना', आनंद देवरकोंडा का पोस्ट हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्कीRashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना संग विजय देवरकोंडा ने लिए सात फेरे?, आज सुबह 10:10 बजे शादी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल