बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में एक साथ नजर आ चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी सराहा भी था। कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हो पा रही है। ना ही किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है। ऐसे में स्टार्स की पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
साल 2017 का रणबीर कपूर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणबीर कपूर ऐश्वर्या राय की नकल करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, ऐश्वर्या राय ने 1994 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता अपने नाम किया था। इस दौरान एश्वर्या राय का रिएक्शन किस तरह का था, इस चीज को रणबीर कपूर ने स्टेज शो में सबके सामने दर्शाया था।
ऐश्वर्या राय के एक्सप्रेशंस की हूबहू नकल
वीडियो में रणबीर कपूर दिखा रहे हैं कि जीत के बाद ऐश्वर्या राय के एक्सप्रेशंस कैसे थे। वीडियो में रणबीर के साथ स्टेज पर करण जौहर और रितेश देशमुख भी नजर आ रहे हैं। रणबीर से कहा जाता है कि वह मिस इंडिया खिताब जीतने वाली विनर्स की तरह एक्टिंग करें और रणबीर हूबहू वैसा ही करते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को खूब देख रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आ चुकी हैं रणबीर-ऐश की जोड़ी
रणबीर कपूर अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रणबीर ने सांवरिया फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी, इसके बाद से रणबीर एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुके हैं। रणबीर ने हर तरह की फिल्मेम अपने अब तक करियर में की हैं। साल 2016 में रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में काम किया था।