लाइव न्यूज़ :

रणबीर ने बताई दिली तमन्ना, कहा- 'रालिया' कहकर बुलाएं!

By विवेक कुमार | Updated: June 30, 2018 12:52 IST

हाल ही में रणबीर की फिल्म 'संजू' रिलीज़ हुई है फिल्म ने पहले ही दिन 32 करोड़ ओपनिंग की ओपनिंग की है।

Open in App

मुंबई, 30 जून: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। इन दिनों उनका नाम आलिया भट्ट के साथ जोड़ा जा रहा हैं। अक्सर स्टार्स को एक-साथ देखा जाता है। एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने इशारों-इशारों में आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप पर अपनी बात कबूली है। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप आलिया को डेट कर रहे हैं। तो अभिनेता ने कहा, "यह मेरे लिए बिल्कुल नया है, इसे और पकने की जरुरत है और मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता। 

लेकिन अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की बात अब ऑफिशियल हो चुकी है, क्यूंकि शायद जो कुछ दिन पहले तक रणबीर के लिए नया था और वह उसे और पकाना चाहते थे वह अब पक चुका है इसीलिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने खुद इस बात को स्वीकार किया और आलिया भट्ट भी अप्रत्यक्ष रूप से इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं।

आलिया और रणबीर को उनके फैन्स सोशल मीडिया पर 'रालिया' कहकर संबोधित कर रहे हैं। असल में रणबीर खुद चाहते हैं कि उन्हें और आलिया को इस नाम से बुलाया जाए।

रणबीर ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी कहा कि उनको और आलिया को 'रालिया' के नाम से उनकी आने वाली मूवी 'बह्मास्त्र' के रिलीज़ के वक़्त इस्तेमाल किया जाए। फिल्म को अयान मुखर्जी बना रहे हैं फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नज़र आएंगे। फिल्म अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज़ होगी।  

रणबीर कपूर अपनी फिल्‍म संजू के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट से रिलेशनशिप के बारे में भी जवाब दे रहे हैं।  वे भले ही साफ तौर पर कुछ नहीं कह रहे, लेकिन इशारों में अपने इस रिश्‍ते को स्‍वीकार कर चुके हैं।

हाल ही में दिए इंटरव्‍यू में रणबीर ने कहा, "मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर केवल तभी बात करता हूं, जब फिल्‍म को प्रमोट कर रहा हूं।लेकिन अगर मैं उस समय किसी रिलेशनशिप में हूं और मुझसे इस बारे में पूछें तो मैं जवाब जरूर दूंगा।"

हाल ही में रणबीर की फिल्म 'संजू' रिलीज़ हुई है फिल्म ने पहले ही दिन 32 करोड़ ओपनिंग के साथ अपने नाम इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्कीThe Bads of Bollywood Screening: आर्यन की पहली सीरीज लॉन्च, इवेंट में शामिल हुए शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल