लाइव न्यूज़ :

कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त का हालचाल जानने पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, तस्वीरें आई सामने

By अमित कुमार | Updated: August 13, 2020 09:18 IST

बॉलीवुड के मुन्ना भाई संजय दत्त फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। वहीं संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर ने काम किया था, जो लोगों को काफी पसंद आई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स लगातार संजय दत्त के लिए दुआ मांग रहे हैं। एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंच गए। संजय दत्त के बांद्रा स्थित घर पर इन दोनों ही कलाकारों को स्पॉट किया गया।

बॉलीवुड एक्‍टर संजय दत्त को फेफड़ों का कैंसर होने की खबर के बाद से ही हर कोई उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित संजय दत्त का कैंसर स्टेज 4 का है, जिसके इलाज के लिए वह अब जल्द ही अमेरिका के लिए निकलेंगे। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स लगातार संजय दत्त के लिए दुआ मांग रहे हैं। 

वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर उनसे मिलने के लिए उनके घर पहुंच गए। बुधवार देर रात की तस्वीरों से साफ पता चलता है कि रणबीर और आलिया संजय दत्त के घर गए थे। संजय दत्त के बांद्रा स्थित घर पर इन दोनों ही कलाकारों को स्पॉट किया गया। आलिया-रणबीर दोनों एक साथ एक ही गाड़ी से पहुंचे, जहां उन्होंने उनका हालचाल लिया। रात 1.30 बजे दोनों मुलाकात कर उनके घर से बाहर निकले। 

संजय दत्त को उर्मिला मातोंडकर ने बताया फाइटर

इससे पहले एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने संजय दत्त को फाइटर बताते हुए सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर उनकी और संजय दत्त की फिल्म दौड़ की है। तस्वीर को शेयर करते हुए उर्मिला मातोंडकर ने लिखा- 'संजय दत्त के बारे में सुनकर हैरान हूं, उन्हें लंग कैंसर होने की खबर मिली। लेकिन वह एक फाइटर हैं, उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है और वह इस कठिन दौर को खत्म कर देंगे। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।" 

संजू बाबा के लिए फैंस कर रहे दुआ 

फैंस भी सोशल मीडिया पर संजय दत्त के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने लगे। एक यूज़र ने लिखा, 'जिंदगी के कई हालातों से आप बाहर निकले हैं, इससे भी निकल आएंगे। आप इससे भी बाहर आ जाएंगे, आपके लिए प्रार्थना कर रही। जल्दी ठीक हो जाइए।' जबकि एक ने लिखा, 'संजय दत्त लंग कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं, ईश्वर उन्हें जलेद ठीक करें। 

टॅग्स :संजय दत्तआलिया भट्टरणबीर कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?