लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज पहुंचे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट, कुंभ मेले में रिलीज हो सकता है 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर?

By मेघना वर्मा | Updated: March 4, 2019 15:40 IST

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। हैरानी की बात तो ये है कि इस वीडियो का कनेक्शन सीधे उनके पैतृक निवास स्थान प्रयागराज से होता है।

Open in App

अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब्रहमास्त्र का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं महानायक अमिताभ बच्चन ने आज एक वीडियो शेयर करके इस फिल्म के बारे में कुछ हिंट जरूर दिया है। सिर्फ अमिताभ ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा क्लू फैन्स को दिया है। 

महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। हैरानी की बात तो ये है कि इस वीडियो का कनेक्शन सीधे उनके पैतृक निवास स्थान प्रयागराज से होता है। पूरी दुनिया कै मैप से होते हुए प्रयागराज पर रुक जाने का साइन इस बात का इशारा कर रहा है कि अमिताभ की नई फिल्म का कनेक्शन प्रयाग राज से जरूर है। अमिताभ ने अपने कैप्शन में लिखा, आज रात साढ़े सात बजे ''कुंभ में एक अद्भुत कहानी की शुरुआत होगी''

वहीं आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर दो सेकेंड का वीडियो शेयर किया है जिसमें ब्रह्मास्त्र के बाद कुंभ का जिक्र किया गया है। आलिया ने अपने कैप्शन में फिल्म ब्रहमास्त्र का नाम डाला है। अब देखना ये होगा कि दोनों ही एक्टर के इस वीडियोज का फिल्म से क्या कनेक्शन हो सकता है। वहीं रिपोर्ट्स तो ये भी हैं कि हो सकता है आज कु्ंभ के आखिर स्नान में प्रयागराज की पावन धरती पर ही फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रैलर लॉन्च किया जाए। 

 

प्रयागराज पहुंचे एक्टर्स

सोशल मीडिया पर आलिया भट्रट ने अपना स्टेटस लगाया है जिसमें आलिया ने बाताय की वो प्रयागराज पहुंच चुकी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक फोटो भी सुबह से तेजी से वायरल हो रही थी। जिसमें बताया जा रहा है कि दोनों ही प्रयागराज जा रहे हैं। आलिया के स्टेटस ने इस बात पर मुहर लगा दी है। अब देखना होगा कि शाम साढ़े सात बजे प्रयाग की धरती पर क्या होता है। हलांकि इस बात की जानकारी नहीं हुई है कि आलिया रणबीर के साथ बिग बी यहां पहुंचे हैं या नहीं।

वहीं प्रयागराज कुंभ मेले में भी बीते कुछ दिनों से रात होते-होते आसमान में ब्रह्मास्त्र के नाम से एलईडी शोज भी दिखाए जा रहे हैं। तिरंगे के रंग में रंगा ब्र्ह्मास्त्र का नाम आ रहा है। 

टॅग्स :आलिया भट्टअमिताभ बच्चनरणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल