लाइव न्यूज़ :

'ब्रह्मास्त्र' के लिए इस शहर में जाएंगे रणबीर-आलिया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 18, 2019 08:24 IST

ब्रह्मास्त्र फिल्म की कहानी में मनाली का एक महत्वपूर्ण स्थान है और यहीं रणबीर के कैरेक्टर शिवा की कहानी आगे बढ़ती है.

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रहे हैंइसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं

रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रहे हैं. इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी नजर आने वाले हैं. अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया, लंदन, न्यूयॉर्क, स्कॉटलैंड और वाराणसी में हो चुकी है.

अब इसके अगले शेड्यूल की शूटिंग करने के लिए रणबीर और आलिया मनाली जाने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक नवंबर में 15 दिनों की शूटिंग के लिए रणबीर और आलिया सहित फिल्म की पूरी कास्ट मनाली के लिए रवाना होगी. फिल्म की कहानी में मनाली का एक महत्वपूर्ण स्थान है और यहीं रणबीर के कैरेक्टर शिवा की कहानी आगे बढ़ती है.

मनाली में ही शिवा खुद को पहचान पाता है. यहीं पर वह जान पाता है कि उसके भीतर 'अग्नि' है. फिल्म तीन पार्ट में बनने वाली है और इसके पहले पार्ट में यही कहानी दिखाई जाएगी. यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 2020 के मध्य तक पोस्टपोन करने की घोषणा की गई. फिल्म की नई रिलीज डेट अभी नहीं आई है.

टॅग्स :अमिताभ बच्चनरणबीर कपूरआलिया भट्टब्रह्मास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया