लाइव न्यूज़ :

Ranbir Alia Marriage: शादी में शामिल होने पहुंचे सभी मेहमान, तैयार होने के बाद नीतू, रिद्धिमा, करीना-सैफ अली की तस्वीरें आई सामने

By अनिल शर्मा | Updated: April 14, 2022 16:22 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया और रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए करण जौहर, संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, मसाबा गुप्ता, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, आकांक्षा रंजन और अनुष्का रंजन जैसी हस्तियां पहुंच चुकी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआलिया और रणबीर की शादी में अमिताभ बच्चन और अंबानी परिवार के भी शामिल होने की उम्मीद हैशादी के बाद शाम में आलिया और रणबीर मीडिया के सामने फोटो सेशन के लिए मौजूद होंगे

मुंबईः आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। बुधवार को दोनों ने प्री-वेडिंग सेरेमनी की। रणबीर ने अपने पाली हिल स्थित निवास वास्तु में मेहंदी और हल्दी समारोह की मेजबानी की। समारोह में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और करण जौहर समेत कई हस्तियां मौजूद थीं। बुधवार शाम को, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने पुष्टि की कि आलिया और रणबीर 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया और रणबीर की शादी में शामिल होने के लिए करण जौहर, संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, मसाबा गुप्ता, वरुण धवन, अयान मुखर्जी, अर्जुन कपूर, मनीष मल्होत्रा, आकांक्षा रंजन और अनुष्का रंजन जैसी हस्तियां पहुंच चुकी हैं। शादी को सीमित रखा गया है जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और कुछ दोस्त शामिल होंगे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र के सह-कलाकार अमिताभ बच्चन और अंबानी परिवार के भी शामिल होने की उम्मीद है।

इस बीच करीना कपूर खान और सैफ अली खान की तैयार होने के बाद की तस्वीरें सामने आई हैं। करीना मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ पिंक कलर का लहंगा पहने नजर आईं। वहीं सैफ अली खान भी पिंक कलर का कुर्ता और सफेद पजामा- सदरी पहनें करीना के साथ दिखे। 

वहीं आलिया की सासू मां यानी रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और उनकी बहन रिद्धिमा की भी तस्वीरें सामने आई हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलिया और रणबीर की शादी के लिए 3 बजकर 30 मिनट का मुहूर्त निकला है। दोनों वास्तु में सात फेरे लेंगे।

मेहमानों के खाने-पीने का इंतजाम यहीं पर किया गया है। खाने के मेन्यू में  दाल मखनी, चावल, पनीर टिक्का, चपाती, चिकन, मटन और तंदूरी रखा गया है। इसके लिए  दिल्ली से विशेष रसोइयों को बुलवाया गया है।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टकरीना कपूरसैफ अली खानअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल