लाइव न्यूज़ :

जानिए कौन हैं 'बाहुबली' फेम राणा दग्गुबाती की गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज? सोनम कपूर से है खास कनेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 13, 2020 12:08 IST

राणा दग्गुबाती ने खुद ही सोशल मीडिया पर मुहर लगाई है कि वह किसको डेट कर रहे हैं। मिहीका के साथ फोटो हाल ही में एक्टर ने शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर राणा दग्गुबादी ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप पर आधिकारिक मुहर लगा दी हैराणा के इस पोस्ट के बाद एक तरफ जहां उनके दोस्त और फैंस हैरान रह गए

एक्टर  राणा दग्गुबादी ने  हाल ही में अपने रिलेशनशिप पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। स्टार्स का नाम किसी के साथ जुड़ना अब आम सी बात हो गई है। ऐसा तो बहुत ही कम होता है जब सेलेब्स अपने रिलेशन को सबके सामने कबूल करें। लेकिन राणा मे सबके सामने अपने इश्क का इजहार कर दिया है। 

राणा के इस पोस्ट के बाद एक तरफ जहां उनके दोस्त और फैंस हैरान रह गए तो वहीं दूसरी ओर वो अपनी खुशी भी जाहिर कर रहे हैं।  राणा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लोगों को बताया है कि वो किसे डेट कर रहे हैं।

राणा दग्गुबाती  ने खुद ही सोशल मीडिया पर मुहर लगाई है कि वह किसको डेट कर रहे हैं। मिहीका के साथ फोटो हाल ही में एक्टर ने शेयर की है। फोटो शेयर करके राणा ने लिखा है कि और उसने हां कह दी है। इस बात की घोषणा राणा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की है। इस कैप्शन के साथ एक्टर ने दिल वाली इमोजी भी बनाई है।

कौन हैं राणा की गर्लफ्रेंड

राणा की गर्लफ्रेंड मिहीका बजाज का जन्म हैदराबाद में हुआ है। खास बात ये है कि मिहिका एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन हैं। मिहीका की एक कंपनी भी है, जिसका नाम है- Dew Drop Design Studio है। ये एक इंटीरियर डिजाइन और डेकोर बिजनेस है। मिहीका की कंपनी शादी और आलीशान ईवेंट मैनेजमेंट का काम भी करती है।

 मिहीका बजाज का सोनम कपूर से भी कनेक्शन है। सोनम की मिहीका के साथ कई तस्वीरें छाई हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मिहीका की फैमिली और सोनम कपूर की फैमिली एक-दूसरे के क्लोज फ्रेंड्स हैं। मिहीका को सोनम कपूर के साथ-साथ अनिल कपूर, अंशुला कपूर, रिया कपूर, हर्षवर्धन कपूर सभी सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।

गौरबतल है कि राणा दग्गुबाती  दक्षिण सिनेमा के अलावा बॉलीवुड में भी सक्रिय हैं।  राणा साल 2011 में 'दम मारो दम' फिल्म में अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 'हाउसफउल 4', 'द गाजी अटैक', 'बेबी' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!