लाइव न्यूज़ :

'रामायण' में लव-कुश का किरदार कर इन बाल कलाकारों ने जीता था फैंस का दिल, सालों बाद अब कर रहे हैं यह काम

By अमित कुमार | Updated: April 16, 2020 13:54 IST

रामानंद सागर की 'रामायण' में लव-कुश का किरदार बेहद अहम रहा है। स्वपनिल जोशी और मयूरेश ने अपनी एक्टिंग से इन किरदारों में जान डालने का काम किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे'रामायण' के दोबारा प्रसारण होने से फैंस बेहद खुश हैं और वह हर एपिसोड का आनंद उठा रहे हैं। लव-कुश का किरदार निभाने वाले इन दोनों ही एक्टर को बचपन में 'रामायण' के कारण काफी लोकप्रियता मिली थी।

रामानंद सागर की 'रामायण' की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। यह शो एक बार फिर दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा रहा है। लॉकडाउन की वजह से शो का दिन में दो-दो बार प्रसारण हो रहा है। दर्शक भी 'रामायण' के हर एपिसोड को बड़ ध्यानपूर्वक देख रहे हैं। वह लगातार सोशल मीडिया के जरिए 'रामायण' को लेकर अपने विचार प्रकट करते रहते हैं। 

शो में राम और सीता के किरदार को अरुण गोविल और दीपिका चिलखिया ने निभाया था। इन दोनों ही कलाकारों को आज भी फैंस उसी रूप में देखना पसंद करते हैं। वहीं सीरियल में उनके बच्चों का किरदार दो मराठा बाल कलाकारों ने निभाया था। लव-कुश का किरदार निभाने वाले इन बाल कलाकारों को फैंस से खासा प्यार मिला था। छोटी उम्र में ही अपनी एक्टिंग से इन्होंने लोगों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी।

कई मराठी फिल्मों और सीरियल में काम करने वाले स्वपनिल जोशी ने 'रामायण' में लव का किरदार निभाया था। 'अमानत', 'दिल विल प्यार व्यार', 'हद कर दी', 'भाभी', 'देश में निकला होगा चांद', 'हरे कांच की चूड़ियां' जैसे सीरियल में काम करने के बाद स्वपनिल ने कई फिल्मों में भी अपने अभिनय का परिचय दिया। 'गुलाम-ए-मुस्तफा', 'मितवा', 'वेलकम जिंदगी' और 'तू ही रे' स्वपनिल जोशी की प्रमुख फिल्में रही। 

वहीं कुश का किरदार निभाने वाले मयूरेश अब एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। वह  न्यू जर्सी में एक प्राइवेट कंपनी के अध्यक्ष और सीईओ के पद पर काम कर रहे हैं। लव-कुश का किरदार निभाने वाले इन दोनों ही एक्टर को बचपन में 'रामायण' के कारण काफी लोकप्रियता मिली थी। 'रामायण' के दोबारा प्रसारण होने से फैंस बेहद खुश हैं और वह हर एपिसोड का आनंद उठा रहे हैं। 

टॅग्स :रामायणरामानंद सागरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!