लाइव न्यूज़ :

Ramayan के 'लक्ष्मण' की ये पुरानी फोटो हुई वायरल, हैंडसम लुक पर आया फैंस का दिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 16, 2020 13:38 IST

रामायण (Ramayan) के लक्ष्मण (Laxman) यानी एक्टर सुनील लहरी (Actor Sunil Lahri) की एक पुरानी फोटो (Old Photo) जबरदस्त वायरल हो रही है

Open in App
ठळक मुद्देरामायण अपने फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है शो में लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था

दुनियाभर में कोराना वायरस का कहर फैला हुआ है। भारत में भी इस वायरस ने अपने कदम फैला लिए हैं।। देश में कोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक का लॉकडाउन जारी है। हर राज्य की सरकार इस लॉकडाउन को सक्सेसफुल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक रही। ऐसे में लोगों की मांग पर एक बार फिर से 90 के दशक के सीरिल्य शुरू किए गए। इन्हीं में से एक है रामनंद सागर की रामायण भी। हाल ही में इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ है।

रामायण अपने  फिर से प्रसारण के साथ फिर से फैंस के बीच छा गई है। ऐसे मे अब शो से जुड़ी दिलचस्प कहानियां फैंस के सामने पेश की जा रही है जो लोगों को नहीं पता है। शो में लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था।शो में उनके गुस्से और प्यार को दुनिया ने देखा लेकिन क्या आप जानते हैं, कि ये गुस्सा सुनील लहरी को असली में आता था।

बीते कुछ दिनों से लक्ष्मण (Laxman) का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी (Sunil Lahri) की एक पुरानी फोटो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में उनके हैंडसम लुक्स फैंस को दीवाना बना रहे हैं। फैंस सुनील की इस फोटो पर शानदार कमेंट कर रहे हैं।

ये फोटो सुनील ने 31 दिसंबर 2019 को पोस्ट की थी, जो काफी पुरानी है, जिसमें उनको हैंडसम लुक देखने को मिल रहा है। फोटो देखकर हर आयु के लोग लक्ष्मण उर्फ सुनील के दीवाने हो गए हैं और उनकी इस फोटो पर अब इतने दिनों बाद कमेंट कर रहे हैं।

फोटो देखकर फैंस पूरी तरह से क्रेजी हुए जा रहे हैं। रामायण के साथ-साथ सोशल मीडिया पर लक्ष्मण यानी सुनील लहरी की इन तस्वीरों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हो रही हैं। इस फोटो पर लोगो मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। लोगों को कहना है इतने हैंडसम लक्ष्मण हों तो सूपनखा का क्या दोष। सुनील लहरी ने  रामानंद के साथ सिर्फ रामायण ही नहीं बल्कि उनके शो 'विक्रम-बेताल' में भी काम किया है। एक्टर ने 1990 में आए टीवी शो 'परम वीर चक्र' में सेकंड लेफ्टिनेंट राम रघुबा राने का रोल करके भी तारीफें बटोरी थीं।

टॅग्स :रामायणबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!