लाइव न्यूज़ :

जब अरुण गोविल ने पूरे परिवार के संग देखी रामायण तो यूजर्स हुए दीवाने, कहा-भगवान राम अपने आप को देख रहे हैं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 31, 2020 10:16 IST

वायरल हुई फोटो में खुद रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अपने परिवार के साथ रामायण देखते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजनता की मांग पर पौराणिक धारावाहिक रामायण का दूरदर्शन पर एक बार फिर से प्रसारण किया गया है। रामायण का प्रसारण 28 मार्च से एक बार फिर प्रसारण कर रहा है।

जनता की मांग पर पौराणिक धारावाहिक रामायण का दूरदर्शन पर एक बार फिर से प्रसारण किया गया है। रामायण का प्रसारण 28 मार्च से एक बार फिर प्रसारण कर रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रामानंद सागर कृत रामायण देखते हुए कई तस्वीरें वायरल हुईं। लोगों एक बार फिर से रामायण को उतना ही स्नेह दे रहे हैं, जितना पहले देते थे। इसी बीच सीरियल रामायण में राम के किरदार में निभाने वाले अरुण गोविल की भी एक तस्वीर वायरल हुई। 

वायरल हुई फोटो में खुद रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल अपने परिवार के साथ रामायण देखते नजर आ रहे हैं। जब रामायण के टीवी पर कमबैक की खबरें आई थीं तो अरुण गोविल ने कहा था कि इस बार मैं ये शो अपने पोते के साथ देखूंगा।

सुबह 9 बजे और रात को 9 बजे से दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण शुरू हुआ है। वायरल तस्वीर में अरुण तनम्यता से रामायण देखते नजर आ रहे हैं। एक बड़े से सोफे पर उनका पूरा परिवार बैठा हुआ है और इसमें उनका पोता भी बैठा दिखाई दे रहा है। फोटो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है और लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

एक यूजर ने लिखा- ये कमाल का दृश्य है, दूसरे ने लिखा- वाह, भगवान राम अपने आप को देख रहे हैं। बता दें कि हाल ही में दीपिका चिखलिया का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

रामायण के बाद महाभारत की भी दूरदर्शन पर हुई वापसी

लॉकडाउन के दौरान  जनता की मांग पर दूरदर्शन शनिवार से पौराणिक धारावाहिकों “रामायण” और ‘‘महाभारत’’ का एक बार फिर से प्रसारण कर रहा है।  “रामायण” का प्रसारण डीडी नेशनल पर होगा जबकि ‘‘महाभारत’’ का प्रसारण डीडी भारती पर होगा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने 21 दिन के देशव्यापी बंद के दौरान रामानंद सागर निर्देशित “रामायण” और बी.आर चोपड़ा निर्देशित ‘‘महाभारत” के प्रसारण की मांग की थी।

टॅग्स :रामायणबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम