लाइव न्यूज़ :

कल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी 'राम जन्मभूमि' फिल्म, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 28, 2019 12:01 IST

राम जन्मभूमि पर बनी हिंदी फ‍िल्‍म ‘राम की जन्मभूमि’ की र‍िलीज पर रोक लगाने के ल‍िए सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका खारिज कर दी गई गई है।

Open in App

सुप्रीम कोर्ट ने 'राम की जन्मभूमि' फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग को खारिज कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई को दो हफ्ते के लिए टाल दिया। याचिका में कहा गया था कि इस फिल्म के रिलीज होने से राम मंदिर-बाबरी मस्जिद केस में मध्यस्थता की प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ेगा।

मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एसए बोडबे और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की बेंच ने कहा- 'फिल्म और मध्यस्थता में क्या रिश्ता है। दोनों पार्टिया यह विवाद खत्म करना चाहती हैं। कोई फिल्म इस प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकता।'

ये फिल्म इसी 29 मार्च 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। सनोज मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म राम जन्मभूमि में 1992 में अयोध्‍या में हुई घटनाओं को कहानी की तरह प्रस्‍तुत किया जाएगा।

कोर्ट ने कहा कि फिल्म में संविधान के तहत मिली अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को यदि बरकरार रखना है तो लोगों को सहिष्णु बनना पड़ेगा। अदालत की यह टिप्पणी शहजादा याकूब हबीबुद्दीन तूसी की याचिका पर सुनवाई के दौरान आई जो स्वयं को अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का वंशज बताता है।

अब फिल्म फैंस के बीच बिना किसी रुकावट के पेश कर दी जाएगी। दरअसल हाल ही में याचिकाकर्ता ने ‘राम की जन्मभूमि’ फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि इससे आयोध्या भूमि विवाद में जारी मध्यस्थता प्रक्रिया पर असर होगा। सुप्रीम ने कहा कि वह ‘राम की जन्मभूमि’ फिल्म को लेकर दायर याचिका पर दो सप्ताह के बाद सुनवाई करेगा ।

टॅग्स :राम जन्मभूमिसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

पूजा पाठRam Navami 2026: 26 या 27 अयोध्या में कब मनाई जाएगी राम नवमी? जानें सूर्य तिलक का समय और कैसे मिलेंगे आपको दर्शन

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील