लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद डॉक्टर गैंगरेप केस पर बनेगी फिल्म, एनकाउंटर मैन से मिलने पहुंचा बॉलीवुड का ये दिग्गज डॉयरेक्टर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 17, 2020 15:55 IST

28 नवंबर को हैदराबाद में एक टोल प्लाजा के पास 26 साल की डॉक्टर का जला हुआ शव मिला था। जांच के बाद पता लगा था कि महिलाके साथ रेप हुआ था और बाद में उसकी हत्या की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने अब तक के करियर में एक से एक नायाब फिल्में पेश की हैंराम गोपाल अलग ही तरह की फिल्में फैंस को परोसते आए हैं

बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपने अब तक के करियर में एक से एक नायाब फिल्में पेश की हैं। राम गोपाल अलग ही तरह की फिल्में फैंस को परोसते आए हैं। अब राम गोपाल एक और नई फिल्म फैंस के सामने पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। निर्देशक जल्द ही हैदराबाद पशुचिकित्सक के रेप और हत्या मामले पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

इस फिल्म के सिलसिले में आज निर्देशक आरजीआई हवाई अड्डे के पुलिस स्टेशन का दौरा करने पहुंचे थे। इस मामले पर उन्होंने कहा है कि वह अपनी आने वाली फिल्म के संबंध में शमशाबाद के एसीपी एनकाउंटर मैन के नाम से चर्चित सीवी सज्जनार से मुलाकात करेंगे। ताकि उन्हें उस घटना के बारे में सही जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा यह मेरी फिल्म की पटकथा में मददगार साबित होगा। हैदाराबाद रेप केस

28 नवंबर को हैदराबाद में एक टोल प्लाजा के पास 26 साल की डॉक्टर का जला हुआ शव मिला था। जांच के बाद पता लगा था कि महिलाके साथ रेप हुआ था और बाद में उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने उसी दिन चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया लेकिन चारों आरोपी एनकाउंटर में मारे गए। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों ने पुलिस जांच के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया जिसके जवाबी कार्रवाई में चारों मारे गए थे।

मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने बॉलीवुड में फिल्मों के जरिेए अपना एक खास नाम कमाया है। राम गोपाल वर्मा की आखिरी हिंदी फिल्म साल 2017 में आई थी। सरकार 3 के बाद से राम गोपाल ने कोई भी हिंदी फिल्म नहीं बनाई है।

टॅग्स :राम गोपाल वर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, कहा– हर किरदार अब सुपरस्टार

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा को अदालत ने दी 3 माह की सजा, गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जानें मामला

भारत"राम मंदिर बेकार है": राम गोपाल यादव के बयान ने विवाद को दिया जन्म, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीराम गोपाल वर्मा की राजनीति में एंट्री, पीथापुरम से चुनाव लड़ेंगे फिल्म निर्माता

बॉलीवुड चुस्कीPoonam Pandey Death: राम गोपाल वर्मा ने कहा, पूनम पांडे ने चरम तरीका अपनाकर क्या हासिल किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?