लाइव न्यूज़ :

एक जुट होकर निजी चैनलों के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा बॉलीवुड, तो राम गोपाल वर्मा ने यूं उड़ाया मजाक

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 14, 2020 09:17 IST

बॉलीवुड के इस फैसले पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस बीच निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस ने हाईकोर्ट का रूख किया हैदो निजी चैनलों को लेकर याचिका दर्ज की गई है

 बॉलीवुड के प्रमुख निर्माताओं ने आज दो समाचार टीवी चैनलों रिपब्लिक टीवी और टाइम्स नाउ के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट की शरण ली है। 34 निर्माताओं ने न्यायालय से फिल्म उद्योग के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक टिप्पणियां करने या प्रकाशित करने से दोनों चैनलों को रोकने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर बॉलीवड सदस्यों का मीडिया ट्रायल रोकने का भी आग्रह किया है।

आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर, अजय देवगन, अनिल कपूर, रोहित शेट्टी के स्वामित्व वाले प्रोडक्शन हाउस भी इनमें शामिल हैं। बॉलीवुड के इस फैसले पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस बीच निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

राम गोपाल वर्मा ने इसे बॉलीवुड की तरफ से ठंडी और देरी से गई प्रतिक्रिया बताया है। राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बॉलीवुड की प्रतिक्रिया काफी देर से आई है और यह काफी ठंडी है। टॉप फिल्मी हस्तियों के दिल्ली हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज कराना ऐसा ही है जैसे कोई स्कूल का बच्चा टीचर से कह रहा हो कि टीचर, टीचर, वो मुझे गाली दे रहा है।'

बॉलीवुड सेलेब्स का बयान

याचिका में रिपब्लिक टीवी, उसके प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी और पत्रकार प्रदीप भंडारी, टाइम्स नाउ, उसके प्रधान संपादक राहुल शिवशंकर और समूह संपादक नविका कुमार और अज्ञात प्रतिवादियों के साथ-साथ सोशल मीडिया मंचों को बॉलीवुड के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना और अपमानजनक टिप्पणियां करने या प्रकाशित करने से बचने संबंधी निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. क्या कहा गया याचिका में -ये चैनल बॉलीवुड के लिए अत्यधिक अपमानजनक शब्दों और उक्तियों जैसे 'गंदा' और 'ड्रगी' आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं.

-वे कह रहे हैं, 'यह बॉलीवुड है जहां गंदगी को साफ करने की जरूरत है', 'अरब के सभी इत्र बॉलीवुड की बदबू को दूर नहीं कर सकते हैं', 'यह देश का सबसे गंदा उद्योग है' -चैनल कार्यक्रम संहिता का पालन करें और फिल्म उद्योग के खिलाफ सभी अपमानसूचक सामग्री को वापस लिया जाए. -फिल्म उद्योग विभिन्न अन्य उद्योगों के रोजगार का एक बड़ा स्रोत है जो काफी हद तक इस पर निर्भर हैत्न -बॉलीवुड अद्वितीय है. अन्य उद्योग से अलग है.

टॅग्स :राम गोपाल वर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को लेकर राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान, कहा– हर किरदार अब सुपरस्टार

बॉलीवुड चुस्कीफिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा को अदालत ने दी 3 माह की सजा, गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जानें मामला

भारत"राम मंदिर बेकार है": राम गोपाल यादव के बयान ने विवाद को दिया जन्म, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीराम गोपाल वर्मा की राजनीति में एंट्री, पीथापुरम से चुनाव लड़ेंगे फिल्म निर्माता

बॉलीवुड चुस्कीPoonam Pandey Death: राम गोपाल वर्मा ने कहा, पूनम पांडे ने चरम तरीका अपनाकर क्या हासिल किया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?