लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस को मारने भारत छोड़ चीन पहुंचीं राखी सावंत, कहा-खत्म कर दूंगी...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 4, 2020 17:59 IST

हाल ही में राखी सावंत ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने लिखा है, कोरोना वायरस को मारने चीन जा रही हूं

Open in App
ठळक मुद्देराखी सांवत का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैराखी इस वीडियो में कह रही हैं- मैं चाइना जा रही हूं, कोरोना वायरस को खत्म करने।

चीन में घातक कोरोना वायरस से संक्रमित 64 और लोगों की सोमवार को मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 425 हो गई और इसके 20,438 मामलों की पुष्टि हुई है। चीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि सोमवार को जिन 64 लोगों की मौत हुई वे सभी हुबेई प्रांत से थे। आयोग ने बताया कि 3,235 नए मामलों की भी पुष्टि हुई है। नए 5,072 संभावित मामले सामने आए हैं। 492 मरीज गंभीर रूप से बीमार हैं।ऐसे में एक्ट्रेस राखी सावंत ने कुछ ऐसा किया है कि वह सुर्खियों में आ गई हैं।

हाल ही में राखी सावंत ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने लिखा है, कोरोना वायरस को मारने चीन जा रही हूं। राखी इस वीडियो में कह रही हैं- मैं चाइना जा रही हूं, कोरोना वायरस को खत्म करने।

इस वीडियो में राखी दावा करती नजर आ रही हैं कि वह चीन जा रही हैं  और वह कोरोना  वायरल को खत्म करके ही दम लेंगी। उन्होंने कहा- मैंने नासा से इसको मारने के लिए स्पेशल दवाई मंगाई इसलिए फैंस उनके लिए प्रार्थना करें। 

राखी ने अपने वीडियो में यहां तक कह दिया कि उन्होंने वायरल के लिए नासा से स्पेशल दवाई मंगवाई, जिसे लेकर वो चीन जा रही हैं। उनका कहना है कि नासा की इस दवा से चीन में फैल रहा कोरोना वायरस पूरी तरह खत्म हो जाएगा। राखी के इस वीडियो की जमकर आलोचना की जा रही है।

कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 425 हुई

चीन में घातक कोरोना वायरस से संक्रमित 64 और लोगों की सोमवार को मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 425 हो गई और इसके 20,438 मामलों की पुष्टि हुई है। चीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि सोमवार को जिन 64 लोगों की मौत हुई वे सभी हुबेई प्रांत से थे। आयोग ने बताया कि 3,235 नए मामलों की भी पुष्टि हुई है। नए 5,072 संभावित मामले सामने आए हैं। 492 मरीज गंभीर रूप से बीमार हैं। 

आयोग ने बताया कि 2,788 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और 23,214 लोगों के वायरस से संक्रमित होने की आशंका है। चीन में सोमवार तक इसके कुल 20,438 मामले सामने आए थे और मृतक संख्या 425 पर पहुंच गई थी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार कुल 632 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। गौरतलब है कि फिलिपीन और हांगकांग में भी इससे एक-एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। 

भारत के केरल में इसके तीन मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है लेकिन इनमें से केवल छह विषाणु ही लोगों को संक्रमित करते हैं। इसके सामान्य प्रभावों के चलते सर्दी-जुकाम होता है लेकिन ‘सिवीयर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम’ (सार्स) ऐसा कोरोनावायरस है जिसके प्रकोप से 2002-03 में चीन और हांगकांग में करीब 650 लोगों की मौत हो गई थी। 

बेल्जियम में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया

बेल्जियम में जानलेवा कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। चीन के वुहान से बेल्जियम वापस भेजा गया एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि व्यक्ति स्वस्थ था और उसमें इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। यह व्यक्ति सप्ताह के अंत में चीन के वुहान से बेल्जियम वापस भेजे गए नौ लोगों में से एक है। संक्रमित व्यक्ति को विशेष अस्पताल ले जाया गया है और अन्य लोगों को निगरानी में रखा गया है।  

टॅग्स :राखी सावंतचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव