लाइव न्यूज़ :

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी नाक की सर्जरी की तस्वीरें, बिग बॉस-14 के दौरान लगी थी चोट

By वैशाली कुमारी | Updated: September 1, 2021 14:33 IST

वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने कैप्शन लिखते हुये बताया कि उन्हें काफी चोट आई थी, लेकिन एक-दो लोगों के अलावा उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। इसके बाद वह अपने डॉक्टर का शुक्रिया अदा करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराखी सावंत का यह वीडियो उस समय का है जब वह क्लिनिक में थीबिग बॉस 14 में राखी मिड-सीज़न शो का हिस्सा बनीं थी

राखी सावंत ने हाल ही में बिग बॉस 14 में जैस्मीन भसीन और निक्की तंबोली के साथ हुयी लड़ाई के बाद अपनी नाक की सर्जरी का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

वीडियो को शेयर करते हुए राखी ने कैप्शन लिखते हुये बताया कि उन्हें काफी चोट आई थी, लेकिन एक-दो लोगों के अलावा उनकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। इसके बाद वह अपने डॉक्टर का शुक्रिया अदा करती हैं।, जिन्होंने उनकी नाक की सर्जरी की है। राखी ने कहा, "डॉ जितेश शेट्टी ने ऑपरेशन किया और अब मैं बहुत खुश हूं, दर्द से काफी आराम मिला है। आपकी प्रार्थनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद।" आपको बता दें कि राखी द्वारा पहले शेयर की गई एक क्लिप में बिग बॉस 14 के कुछ सदस्य उनका मजाक उड़ाते दिख रहे हैं, जिसके बाद राखी की नाक में चोट लगने की घटना हुई।

राखी सावंत का यह वीडियो उस समय का है जब वह क्लिनिक में थी, सर्जरी के लिये जाने वाली थीं। सर्जरी के बाद राखी सावंत मुस्कुराते हुए बाहर आती हैैं। बिग बॉस 14 में राखी मिड-सीज़न शो का हिस्सा बनीं थी, और एक 'चैलेंजर' के रूप में बिग बॉस के घर में शामिल हुईं। एक एपिसोड में, जैस्मीन ने राखी के सिर पर एक कागज़ से बनी टोपी लगाई, इसी दौरान उनकी नाक में चोट लग गई, इसके बाद राखी सावंत को काफी दर्द में देखा गया था। निक्की ने राखी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उसकी 'सर्जिकल नाक' को कागज की टोपी से चोट लगी है। इसके घटना के बाद बिग बॉस ने दोनो को फटकार भी लगाई थी। बिग बॉस 14 मे राखी सावंत टाप पांच प्रतियोगियों में से एक थीं, लेकिन उन्होंने 14 लाख रुपये का इनाम लेकर उनहोंने शो छोड़ दिया।

आपको बता दें कि करण जौहर द्वारा होस्ट किया गया बिग बॉस ओटीटी, इस समय वूट पर स्ट्रीम किया जा रहा है। राखी अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घर के सदस्यों के बारे में अपनी राय देती नजर आती हैं।

टॅग्स :राखी सावंतटेलीविजन इंडस्ट्रीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?