लाइव न्यूज़ :

राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को कोर्ट ने भेजा न्यायिक हिरासत में, एक्ट्रेस ने मारपीट और धोखाधड़ी समेत लगाए कई गंभीर आरोप

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2023 17:24 IST

गौरतलब है कि राखी सावंत ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल दुर्रानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस शिकायत में उन्होंने कहा कि आदिल उन्हें टॉर्चर करते हैं और मारपीट करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराखी सावंत ने पति आदिल पर लगाए मारपीट के आरोप राखी की शिकायत के बाद कोर्ट ने आदिल को भेजा न्यायिक हिरासत में हाल ही में राखी और आदिल ने निकाह किया था।

मुंबई: अभिनेत्री और डांसर राखी सावंत की पर्सनल लाइफ में इस समय कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। एक्ट्रेस ने अपने पति आदिल के खिलाफ ओशिवारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस एफआईआर में उन्होंने पति पर मारपीट, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस ने आदिल से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर उन्हें अंधेरी अदालत में पेश किया। अंधेरी कोर्ट ने सुनवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

राखी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप 

गौरतलब है कि राखी सावंत ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल दुर्रानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस शिकायत में उन्होंने कहा कि आदिल उन्हें टॉर्चर करते हैं और मारपीट करते हैं। राखी ने दावा किया कि उनकी मां की मौत के लिए आदिल जिम्मेदार थे वह उनकी मां की देखभाल के लिए भुगतान नहीं कर पाए। राखी का कहना है कि आदिल ने उनके गहने और पैसे धोखाधड़ी से ले लिए हैं। राखी का आरोप है कि आदिल के शादी के बाद भी कई महिलाओं के साथ संबंध है। 

इस मामले में राखी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया है क्योंकि मैंने एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने मेरी लाइफ खराब कर दी, मुझे पीटा। उसने मेरे पैसे ले लिए और वह उनके साथ संबंध तोड़ चुका है और अपनी प्रेमिका के साथ रहता है। 

राखी और आदिल ने किया था निकाह 

बता दें कि हाल ही में राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। एक्ट्रेस ने दावा किया था कि उन्होंने आदिल के साथ निकाह कर लिया है और उन्होंने निकाह के दस्तावेजों पर अपना नाम भी बदल लिया है। कपल सोशल मीडिया पर दावा करता रहा है कि वह एक-दूसरे से बहुत प्यार करता है लेकिन अब इन चौंकाने वाले खुलासों ने फैन्स को हैरान कर दिया है। 

टॅग्स :राखी सावंतहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल