लाइव न्यूज़ :

वीडियो: योगी आदित्यनाथ की मुरीद हुईं राखी सावंत, 2017 में निंदा के बाद यूं दी क्लीनचिट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 6, 2018 11:59 IST

राखी सावंत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुरीद हो गई हैं। उन्होंने कहा है कि योगी आदित्यनाथ ने बहुत अच्छा काम किया है।

Open in App

फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। राजनेताओं से लेकर फिल्मी सितारों तक हर किसी पर वो अपने बयान पेश करती हैं। ऐसे में अब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुरीद हो गई हैं। उन्होंने कहा है कि योगी आदित्यनाथ ने बहुत अच्छा काम किया है। 

पहले मेरे जो विचार थे वो बहुत गलत थे, ऐसा लगता था कि यूपी में क्या हो रहा है। लेकिन किसी को भी तुरंत पीएम या सीएम बनने के बाद जज नहीं करना चाहिए कि वो तुरंत पद संभालते ही कोई चमत्कार कर देंगे। आप उनको थोड़ा सा टाइम दीजिए क्योंकि चीजे धीमें धीमें सही होती हैं। राखी ने कहा है कि पहले मुझे लग रहा था कि योगी क्या भगवा कपड़े में देश की सेवा करेंगे लेकिन आज मेरा कहना है कि जब वो सीएम बने हैं राज्य का भविष्य बदल चुका है।

वीडियो के द्वारा राखी ने कहा कि उनके आने के बाद से एक भी रेप नहीं हुआ है, मुझे लगता है उनको बार बार चुनकर आना चाहिए। इतना ही नहीं राखी ने कहा है कि यूपी में एक फिल्म सिटी बनना चाहिए जिसमें कई फिल्में बनें। उन्होने योगी से कहा है कि आप बहुत अच्छा कर रहे हैं यहां के युवा अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मैं गलत थी मुझे लगता था कि भगवा कपड़े का पुजारी क्या काम करेगा। 

इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि आपको मोदी जी ने बहुत सोचकर सीएम बनाया है। योगी की मुरीद होते हुए कहा है कि आप जानवरों को बचाते हैं देवी देवताओं की पूजा करते हैं। राखी ने कहा है कि योगी जी मैं हमेशा आपके साथ हूं। मुझे लगता है कि अगली बार भी यूपी में बीजेपी ही जीतकर आएगी। वीडियो के अंत में राखी ने कहा है कि योगी जी अगर मैंने कुछ गलत कहा हो तो मुझे माफ करिएगा।

इससे पहले 2017 में एक वीडियो अपलोड करके उन्होंने योगी आदित्यनाथ की आलोचना की थी।  जारी हुए एक वीडियो में राखी सावंत ने कहा था कि सीएम योगी को मुसलमान क्या खाएं क्या न खाएं इसमें दखल देने का अधिकार नहीं है।

टॅग्स :राखी सावंतयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?