लाइव न्यूज़ :

कास्टिंग काउच पर बोलीं राखी सावंत- मैं भी गुजर चुकी हूं, लड़कियाँ खुद देती हैं ऑफर

By स्वाति सिंह | Updated: May 2, 2018 13:10 IST

राखी सावंत ने बताया कि जब वह स्ट्रगलर थी। तब उन्हें ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ा था, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि सभी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ऐसे ही थे।

Open in App

मुंबई, 2 मई: पिछले कुछ दिनों से लगातार फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर काफी बहस चल रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी अपना बयान दिया है। राखी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच होता है। उन्होंने आगे कहा 'मैं दूसरों को क्या कहूं, मैं तो खुद इसकी शिकार हूं।' उन्होंने ये बात एक मीडिया इवेंट के दौरान कही।  

राखी सावंत ने आगे बताया कि जब वह स्ट्रगलर थी। तब उन्हें ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ा था, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि सभी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ऐसे ही थे। उन्होंने आगे कहा 'अन्य क्षेत्रों की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उत्पीड़न होता है, लेकिन क्योंकि मेरे में टैलेंट था इसलिए मैंने कभी हार नहीं मानी।  मैंने 'नो' कहना सीखा, और एक कलाकार की तरह अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल किया। मुझे विरोध करना आता था इसलिए मेरे साथ गलत नहीं हुआ।

उन्होंने आगे बताया कि वह सरोज खान की बात से सहमत हैं।  राखी ने कहा कि सरोज खान ने इस इंडस्ट्री में काफी समय व्यतीत किया है।  राखी ने कहा 'आज कल लड़कियां अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए खुद से समझौता कर लेती हैं।  लड़कियां खुद आगे आकर कहती हैं कि कुछ भी कर लो, बस मुझे काम दे दो। 

बीते दिनों राखी सावंत ने एक निजी टेलीविजन चैनल पर पिछले साल भगवान वाल्मिकी के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर माफी मांगी थी। राखी ने समुदाय के लोगों से कहा कि भगवान वाल्मिकी के लिए मेरे मन बहुत सम्मान है। पिछले साल राखी के खिलाफ अदालत में शिकायत दर्ज कराने वाले अधिवक्ता नरेंदर आदिया भी इस मौके पर मौजूद थे। नरेंदर ने दावा किया कि राखी ने अदालत में एक लिखित माफी मांगी है और सुनवाई की अगली तारीख 18 मई है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :राखी सावंतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम