लाइव न्यूज़ :

राखी सावंत की मां ने सलमान खान का किया शुक्रिया, कहा- आपने ऐसे समय में हमारी मदद की , जब..

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 19, 2021 19:12 IST

एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपनी मां के इलाज में मदद करने के लिए सलमान खान का शुक्रिया किया है । वहीं उनकी मां ने कहा कि सलमान ने हमारी मदद उस वक्त की जब हमें मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी ।

Open in App
ठळक मुद्देराखी सावंत ने मां के इलाज में मदद के लिए सलमान खान को कहा, शुक्रियाराखी सावंत की मां के लिए सोहेल खान ने भी की थी मददराखी सावंत की मां ने सलमान खान का किया शुक्रिया

मुंबई : एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपनी मां के इलाज में मदद करने के लिए एक्टर सलमान खान का शुक्रिया किया है । राखी  बिग बॉस 14 के समय से ही अपनी मां की बीमारी को लेकर परेशान थी । वह लगातार कोशिश कर रही थी कि अपनी मां का जल्द से जल्द इलाज करवा सकें । ऐसे में उनकी मदद के लिए सलमान खान आगे आए और उन्होंने राखी की मां के इलाज के लिए उनकी मदद की । आपको बताते दें कि राखी को बिग बॉस में मिली राशि भी उन्होंने अपनी मां के इलाज में लगा दी थी । 

राखी की मां ने दिया आशीर्वाद 

राखी ने अपनी मां के ऑपरेशन से पहले एक वीडियो शेयर किया और कहा कि आज मॉम का ऑपरेशन हो जाएगा और वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगी और अपनी मां को कहती है कि आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है । इसके लिए मैं परमेश्वर और सलमान खान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं ।

इसके बाद राखी ने अपनी मां से पूछा कि आप सलमान जी से क्या कहना चाहती है ।  राखी की मां ने कहा मैं सलमान जी को नमस्कार करती हूं । हम भगवान से प्रार्थना करते थे कि मेरे पास पैसे नहीं है तो क्या मैं इलाज के बिना मर जाऊंगी ।उसके बाद राखी की मां ने कहा कि सलमान ने हमारी तब मदद की, जब हमें मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी । वीडियो में राखी की मां सलमान खान को दुआएं देती है औऱ कहती हैं कि आप बहुत तरक्की करें । इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान के पूरे परिवार और सोहेल खान का भी शुक्रिया अदा किया ।

राखी अपने एक दूसरे वीडियो में डॉक्टर्स का भी शुक्रिया किया है । आपको बता दें कि राखी ने बिग बॉस 14 में चुने जाने पर सोहेल खान को भी शुक्रिया कहा था । एक्ट्रेस राखी सावंत  बिग बॉस में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आई थी और उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों को खूब हंसाया था । शो के बाद राखी ने अपना पूरा ध्यान अपनी मां की देखभाल में लगाया । 

टॅग्स :सलमान खानराखी सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?