लाइव न्यूज़ :

अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को लिया हिरासत में, शर्लिन चोपड़ा के केस के बाद कार्रवाई, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2023 16:35 IST

खबरों के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत को अंबोली पुलिस ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत को अंबोली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इससे पहले राखी सांवत पर शर्लिन चोपड़ा ने मानहानि का केस दर्ज कराया था। राखी सांवत ने शर्लिन के खिलाफ बयानबाजी की थी इसलिए उन पर शर्लिन ने केस किया था।

मुंबई: अपने अतरंगी अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली राखी सांवत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडिया टुडे के अनुसार, राखी सांवत को 19 जनवरी, गुरुवार को अंबोली पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि राखी सांवत को शर्लिन चोपड़ा द्वारा दायर की गई एफआईआर के बाद अंबोली पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। आपको बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने राखी सांवत के खिलाफ मानहानि का केस किया था, जिसके बाद पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। 

शर्लिन चोपड़ा ने किया ट्वीट किया है

मामले में बोलते हुए एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ब्रेकिंग न्यूज... अंबोली पुलिस द्वारा एफआईआर 883/2022 के संबंध में राखी सांवत को गिरफ्तार किया गया है। कल राखी सांवत ने एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि आखिर वह कौन सा विवाद है जिसमें राखी सांवत फंसी है। ये पूरा मामला बिग बॉस 16 से जुड़ा हुआ है। इस शो में शर्लिन चोपड़ा ने फिल्म निर्माता साजिद खान पर नाराजगी जताई थी और उनके बिग बॉस में रहने पर आपत्ति जताई थी। शर्लिन का कहना था कि जिस शख्स ने कई लड़कियों का शोषण किया हो उसे शो में रहने का हक नहीं है। 

इसके बाद शर्लिन अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची थी। उन्होंने साजिद खान के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराया था। शर्लिन ने मीडिया से बता करते हुए कहा था कि सलमान खान साजिद खान को बचा रहे हैं। मीडिया के अनुसार, इसी संबंध में राखी सांवत ने शर्लिन को फटकार लगाई थी और साजिश खान का बचाव किया था। इसके बाद राखी ने जमकर शर्लिन को खरी-खोटी सुनाई थी। इंडिया टुडे के अनुसार, राखी ने शर्लिन पर भद्दे कमेंट्स भी किए थे। जिससे नाराज होकर शर्लिन ने राखी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। 

टॅग्स :राखी सावंतमुंबईहिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई पुलिसशर्लिन चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल