लाइव न्यूज़ :

राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को पुलिस ने हिरासत में लिया, पति पर राखी ने लगाए थे मार-पीट के आरोप

By शिवेंद्र राय | Updated: February 7, 2023 15:17 IST

आदिल खान से शादी करने के बाद से ही राखी सावंत चर्चा में हैं। शादी के लिए राखी ने अपना धर्म भी बदला था और इस्लाम कबूल किया था। हालांकि शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनो के बीच संबंध खराब हो गए और राखी ने अपने पति पर कई तरह के आरोप लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देराखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को पुलिस ने हिरासत में ले लियाराखी सावंत की शिकायत के बाद मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने की कार्रवाईराखी ने पति आदिल पर लगाए थे मार-पीट और गहने छीन लेने का आरोप

मुंबई: अभिनेत्री राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आदिल खान को राखी सावंत का शिकायत के बाद हिरासत में लिया। मुंबई के ओशिवारा पुलिस पुलिस थाने में राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि वह उन्हें मारते-पीटते और प्रताड़ित करते हैं। राखी की शिकायत के बाद पुलिस ने आदिल के खिलाफ कार्रवाई की।

राखी सावंत ने हाल ही में आदिल खान दुर्रानी से शादी की थी। शादी के लिए राखी ने अपना धर्म भी बदला था और इस्लाम कबूल किया था। हालांकि शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनो के बीच संबंध खराब हो गए और राखी ने अपने पति पर कई तरह के आरोप लगाए।

राखी सावंत ने आदिल के खिलाफ खुले तौर पर मीडिया के सामने भी कई आरोप लगाए थे। राखी सावंत ने कहा था कि आदिल खान दुर्रानी के कई और लड़कियों के साथ संबंध हैं। राखी ने आदिल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि आदिल ने उनसे पैसे और गहने ले लिए हैं। इसके अलावा राखी ने अपने पति पर मारने-पीटने और टार्चर करने का आरोप भी लगाया था।

बता दें कि आदिल खान से शादी करने के बाद से ही राखी सावंत चर्चा में हैं। पिछले दिनों उनकी मां की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद राखी ने अपनी नई-नवेली शादी को भी खतरे में बताया था। राखी सावंत का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह अपने पति आदिल खान पर आरोप लगा रही थीं। राखी ने कहा, "अगर आदिल मेरे साथ लॉयल नहीं है तो किसी और लड़की के साथ भी सच्चा नहीं हो सकता। आदिल तुम मुझे तलाक नहीं दे सकते है। मैं दुनिया के हर कोर्ट में जाउंगी। मैं अल्ला के कोर्ट में भी जाउंगी। उस लड़की की बात में आकर मुझे तलाक की धमकी मत देना।" 

राखी ने आदिल पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा था कि मुझे आदिल धमकी दे रहा है कि मैं तीन शादियां और कर सकता हूं वो भी बिना तुम्हें तलाक दिए। राखी के आरोपों पर पति आदिल खान ने जवाब भी दिया था और कहा था कि मैं राखी को गलत बोलूं या खुद को गलत साबित करूं! मुझे ये सब करना ही नहीं है। अन्य लड़कियों से संबंधों के राखी सावंत के आरोपों पर आदिल खान ने कहा, "मुझे तो इस बारे में कुछ पता ही नहीं है। मैं क्या बोलूं। राखी कुछ भी कर सकती है। वो पावरफुल लेडी है।"

टॅग्स :राखी सावंतमुंबई पुलिसक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?