लाइव न्यूज़ :

राकेश रोशन की सलाह को नजरअंदाज कर यह बड़ी गलती कर बैठे थे ऋषि कपूर, फिर दोस्त के सामने जताया था अफसोस

By अमित कुमार | Updated: May 3, 2020 13:38 IST

ऋषि कपूर के करीबी दोस्त राकेश रोशन भी उनकी मौत से सदमे में हैं। अपने दोस्त की मौत की खबर मिलने के बाद वह फोन पर ही फूट-फूटकर रोने लगे थे।

Open in App
ठळक मुद्देराकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ऋषि कपूर की हालत को देखते हुए उन्हें सफर करने के लिए मना किया था।राकेश रोशन और ऋषि कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की मौत से उनके करीबी दोस्त राकेश रोशन गहरे सदमे में हैं। अपने दोस्त के इस तरह दुनिया छोड़ देने से वह बेहद मायूस हैं। ऋषि की मौत की खबर मिलने के बाद वो रो पड़े, उस वक्त रणबीर कपूर ने उन्हें संभाला था। राकेश रोशन और ऋषि कपूर ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के दोस्त थे। 

ऐसे में ऋषि की मौत से राकेश रोशन पूरी तरह से टूट गए हैं। राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ऋषि कपूर की हालत को देखते हुए उन्हें सफर करने के लिए मना किया था। लेकिन इसके बावजूद भी वह फरवरी में दिल्ली एक शादी अटेंड करने गए। वहीं से उनकी तबीयत खराब होने लगी। दिल्ली से लौटने के बाद ऋषि ने मुझसे कहा भी कि यार तुम्हारी बात मान लेनी चाहिए थी।

इंटरव्यू में राकेश रोशन ने कहा, 'हम दोनों को कैंसर था, हालांकि अलग-अलग तरह का था। हम दोनों इंफेक्शन प्रोन हैं, ऐसे में जब ऋषि ने मुझे दिल्ली जाने की बात कही तो मैंने उसे ऐसा करने के लिए मना कर दिया। लेकिन मेरी बात को नजरअंदाज कर वो वहां गया और वहीं से उसकी हालत बिगड़ने लगी।'

राकेश रोशन ने कहा कि ऋषि की मौत की खबर ने मुझे अंदर से तोड़ दिया है। रणबीर कपूर ने फोन पर जैसे ही मुझे अपने पिता की मौत की खबर दी तो मेरी आंखों से आंसू बहने लगे। जिस समय मुझे रणबीर को संभालना चाहिए था, ऐसे समय में उसने मेरा हौसला बढ़ाया। इसके बाद रणबीर ने मुझे संभाला और हिम्मत बढ़ाया।'

टॅग्स :ऋषि कपूरराकेश रोशनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!