लाइव न्यूज़ :

राजू साप्ते आत्महत्या मामला: सुसाइड से पहले लेबर यूनियन पर साप्ते ने लगाया था गंभीर आरोप, शीर्ष अधिकारियों संग महाराष्ट्र के गृहमंत्री करेंगे बैठक

By अनिल शर्मा | Updated: July 6, 2021 17:24 IST

पुलिस ने इस संबंध में आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। वलसे ने निचले सदन को बताया कि उन्होंने पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ के पुलिस आयुक्तों से बात की थी और मुंबई पुलिस को निर्देश दिया था कि फिल्म उद्योग में इस प्रकार की ''फिरौती की घटनाओं'' को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकला निर्देशक राजू साप्ते आत्महत्या मामले में होगी बैठकमहाराष्ट्र के गृह मंत्री मामले में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे

 महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने मंगलवार को विधानसभा को बताया कि वह मराठी फिल्म एवं टीवी कला निर्देशक राजू साप्ते आत्महत्या मामले में बुधवार को शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पुलिस के अनुसार ''अंबट गोड'' और ''मान्या द वंडर बॉय'' जैसी फिल्मों के कला निर्देशक रहे साप्ते ने कथित रूप से श्रम यूनियन से जुड़े व्यक्ति द्वारा तंग किये जाने के बाद तीन जुलाई को पिंपरी चिंचवाड़ में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने इस संबंध में आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। वलसे ने निचले सदन को बताया कि उन्होंने पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ के पुलिस आयुक्तों से बात की थी और मुंबई पुलिस को निर्देश दिया था कि फिल्म उद्योग में इस प्रकार की ''फिरौती की घटनाओं'' को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ''मैंने इस मुद्दे पर चर्चा के लिये कल एसीएस (गृह), डीजीपी और अन्य अधिकारियों की बैठक बुलाई है।''

आत्महत्या से पहले साप्ते ने एक वीडियो शूट किया था, जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति का नाम लेते हुए दावा किया था कि वह उन्हें तंग कर रहा है। पुलिस ने कहा कि उसने वीडियो क्लिप और सुसाइट नोटिस बरामद कर लिया है। वीडियो में उन्होंने आत्महत्या करने के पीछे की वजह बताई थी। वीडियो में राजू साप्ते कहते नजर आए थे, नमस्कार मेरा नाम राजू साप्ते है। मैं आर्ट डायरेक्टर हूं। मैंने यह फैसला सोच समझ कर लिया है। मेरे इस कठोर कदम उठाने के पीछे राकेश मौर्या नाम का शख्स है। जो लेबर यूनियन का सदस्य है। ये शख्स मुझे बहुत परेशान कर रहा है। मेरे पेमेंट में बार-बार देरी की जा रही थी। मैंने इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!