लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान से एक्ट्रेस ने लगाई मदद की गुहार, ट्वीट कर डॉक्टरों के लिए कही ये बात

By अमित कुमार | Updated: April 20, 2020 16:05 IST

'सेक्रेड गेम्स 2' की एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने शाहरुख खान से डॉक्टरों के लिए पीपीई किट्स की मांग की है। इस ट्वीट पर शाहरुख के रिप्लाई का फैंस भी इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे के इस ट्वीट पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं लिख रहे हैं। शाहरुख खान ने अब तक इस मामले पर कोई रिप्लाई नहीं दिया है।

भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़ कर 543 हो गई और संक्रमण के मामले बढ़ कर 17,265 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में कोविड-19 से संक्रमित 14,175 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 2,546 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। रविवार शाम से कुल 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए नेटफ्लिक्स के पॉपुलर वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2'  की एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने शाहरुख खान से मदद की गुहार लगाई है। महाराष्ट्र का औरंगाबाद कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में सामने आया है। यहां डॉक्टरों के पास सुविधाओं की भारी कमी है। ऐसे में राजश्री देशपांडे ने शाहरुख खान से औरंगाबाद के डॉक्टरों के लिए पीपीई किट्स की मांग की है।

राजश्री ने ट्वीट के जरिए शाहरुख को अपनी बात बताई है। राजश्री ने लिखा, 'यहां काम करने वाले डॉक्टरों के पास जरूरी किट्स नहीं है। ऐसे में उनके भी संक्रमित होने का खतरा काफी बढ़ गया है। हॉटस्पॉट होने के कारण यहां सैकड़ों लोग रोजाना जांच के लिए आ रहे हैं। इन डॉक्टरों के लिए मैं खुद को असहाय महसूस कर रही हूं। उन्हें पीपीई किट्स और N95 मास्क की जरूरत है।'

एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे के इस ट्वीट पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं लिख रहे हैं। वहीं शाहरुख खान ने अब तक इस मामले पर कोई रिप्लाई नहीं दिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस ट्वीट पर शाहरुख का रिएक्शन क्या आता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सशाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!