लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव के बोल, मैं और कंगना अब अधिक अनुभवी हो गये हैं

By भाषा | Updated: July 3, 2019 15:36 IST

अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ में दर्शक उन्हें और अभिनेत्री कंगना रनौत का बेहतर अभिनय करते देखेंगे क्योंकि उनका मानना है कि अब वे दोनों पहली फिल्म ‘क्वीन’ से काफी आगे निकल आये हैं।

Open in App

अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ में दर्शक उन्हें और अभिनेत्री कंगना रनौत का बेहतर अभिनय करते देखेंगे क्योंकि उनका मानना है कि अब वे दोनों पहली फिल्म ‘क्वीन’ से काफी आगे निकल आये हैं। दोनों अभिनेता पांच साल बाद इस फिल्म में फिर से साथ दिखेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘‘क्वीन’ के दौरान जो अनुभव हमने हासिल किया उसकी तुलना में आज हम कहीं अधिक परिपक्व हो गये हैं। आप जितना काम करेंगे उतना अधिक सीखेंगे। निश्चित रूप से हम दोनों अनुभवी हुए हैं।’’

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मंगलवार को राव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘लेकिन मेरा मानना है कि हमारे रिश्ते आज भी वैसे ही हैं जैसे ‘क्वीन’ के दौरान थे। हम आज भी दोस्त हैं और हमलोग जो भी करते हैं उसके लिये बहुत जुनून है। लोगों को पर्दे पर यही नजर आने वाला है।’’ यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी। 

टॅग्स :जज मेंटल है क्याराजकुमार रावकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्कीराजकुमार राव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी पत्रलेखा ने दिया बेटी को जन्म

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?