लाइव न्यूज़ :

Made In China Trailer: जुगाड़ी बिजनेस मैन की कहानी पेश करता है 'मेड इन चाइना' का ट्रेलर, कुछ मिसिंग सा करेंगे फील

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 18, 2019 15:05 IST

Made In China Movie Trailer राजकुमार राव, मौनी रॉय, बोमन ईरानी, परेश रावल सहित कई सितारों से सजी फिल्म मेड इन चाइना का धांसू ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजकुमार राव गुजराती बिजनेस मैन बनकर एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं। एक्टर की नई फिल्म मेड इन चाइना का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है।

राजकुमार राव गुजराती बिजनेस मैन बनकर एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं। एक्टर की नई फिल्म मेड इन चाइना का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। ट्रेलर कॉमेडी और बिजनेस मैन की कहानी को पेश करता है। फिल्म 25 अक्टूबर को पर्दे पर रिलीज हो रही है।

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे बिजनेसमैन रघु मेहता (राजकुमार राव) एक छोटे व्यापारी हैं जो खुद को साबित करने के लिए नए-नए तरीके आपनाता रहता है। इसी बीच वह किसी तरह से अपने बिजनेस को नई उंचाइयों पर ले जाने के लिए चाइना जा पहुंचते हैं। जहां उन्हे गुप्त रोग का इलाज करने वाला एक नया प्रोडक्ट मिल जाता है। जिसको वह भारत में बेचना शुरु कर देते हैं।

इसके बाद ट्रेलर में एंट्री होती है बोनम ईरानी की। फिल्म में बोमन ईरानी डॉ वर्धी का किरदार निभा रहे हैं जो की एक सेक्सोलोजिस्ट हैं। ऐसे में राजकुमार राव अपना बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए डॉ वर्धी के साथ पार्टनरशिप कर लेते हैं। इससे उसके बिजनेस चल निकलता है। ट्रेलर से साफ हो रहा है कि एक्ट्रेस मौनी रॉय राजकुमार राव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

ट्रेलर में सब कुछ है लेकिन फिर भी कुछ मिसिंग सा लग रहा है। ट्रेलर देखने के बाद आपको कुछ मिसिंग सा फील होगा। ट्रेलर पर कॉमेडी होने पर भी एक खालीपन फैंस महसूस कर सकते हैं।

निखिल मुसाले द्वारा निर्देशित की जा रही इस फिल्म में परेश रावल, बोमन ईरानी, अमायरा दस्तूर, सुमीत जोशी, मनोज व्यास भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। फिल्म दिवाली पर पर्दे पर रिलीज होगी।

टॅग्स :राजकुमार रावबॉलीवुड गॉसिपमूवी ट्रेलरमेड इन चाइना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!