लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के इस्तीफे पर बोले रजनीकांत, कहा- 'उनको प्रूव करना चाहिए कि वो...'

By मेघना वर्मा | Updated: May 28, 2019 14:37 IST

रजनीकांत से पहले डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी राहुल गांधी और ममता बनर्जी के इस्तीफे पर चुटकी ली है।

Open in App

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की है। हलांकि अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है मगर राहुल इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। राहुल के इस्तीफे को लेकर जहां चारों ओर चर्चा हो रही हैं वहीं रिसेंटली साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

राहुल गांधी के इस्तीफे पर रजनीकांत ने उनके इस फैसले पर अपनी बात रखी है। रजनीकांत में चेन्नई में दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'राहुल गांधी को अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए। उन्हें इसको प्रूव करना चाहिए कि वो यह कर सकते हैं। लोकतंत्र में विपक्ष को मजबूत होना चाहिए।'

मोदी की तारीफ

रजनीकांत ने पीएम नरेन्द्र मोदी को उनकी जीत के लिए उनको बधाई दी हैं। वहीं उनकी तारीफ करते हुए रजनीकांत ने कहा, 'ये जीत मोदी के लिए है, वह एक करिश्माई नेता हैं। जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी के बाद नरेन्द्र मोदी करिश्माई नेता हैं।'

 

 

रजनीकांत ने बताया कि वो नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 

 

रजनीकांत से पहले डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी राहुल गांधी और ममता बनर्जी के इस्तीफे पर चुटकी ली है। अनुराग ने ट्वीट करके कहा,'ममता दीदी त्यागपत्र देना चाहती थीं लेकिन उनकी पार्टी ने उनके त्यागपत्र को नामंजूर कर दिया। राहुल गांधी त्यागपत्र देना चाहते थे लेकिन उनकी पार्टी ने भी त्यागपत्र नामंजूर कर दिया। ऐसे समय में हम बुद्धू बनना चाहते थे लेकिन हमारी बुद्धि ने ऐसा करने से नामंजूर कर दिया। मैं इस ट्वीट को नहीं करना चाहता था लेकिन ट्विटर ने मेरे इरादों को नामंजूर कर दिया।'

टॅग्स :रजनीकांतराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?