लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से निपटने के लिए तमिलनाडु सरकार के काम पर रजनीकांत ने कह डाली ये बड़ी बात

By भाषा | Updated: March 19, 2020 16:51 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा था कि कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने दो सौ करोड़ की राशि को मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में अभी तक दो लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रजनीकांत ने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से सहयोग करने का आह्वान किया।

सुपरस्टार रजनीकांत ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए तमिलनाडु सरकार के एहतियाती कदमों की गुरुवार को सराहना की और उन लोगों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने का अनुरोध किया, जिनकी आजीविका इस ‘‘मुश्किल घड़ी’’ में प्रभावित हो सकती है। अभिनेता ने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से सहयोग करने का आह्वान किया। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ तमिलनाडु में कोरोना वायरस को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए एहतियाती कदम सराहनीय हैं। हम लोगों को भी सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए।’’

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा था कि कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने दो सौ करोड़ की राशि को मंजूरी दी है। कोविड-19 के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा में घोषणा की कि राज्य में 14 मार्च से एक सप्ताह के लिए लागू किए गए प्रतिबंधों को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

तमिलनाडु में अभी तक दो लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता ने सरकार से उन लोगों की आर्थिक सहायता करने की भी अपील की जिनकी आजीविका ‘‘इस मुश्किल घड़ी’’ में प्रभावित हो सकती है।

टॅग्स :कोरोना वायरसरजनीकांतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!