लाइव न्यूज़ :

सड़कों पर लग्जरी कार दौड़ाते नजर आए सुपरस्टार रजनीकांत, सोशल मीडिया पर फोटो ने मचाया तहलका

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 22, 2020 10:17 IST

रजनीकांत (Rajinikanth) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. रजनीकांत को लग्जरी कार चलाते देखा गया, रजनीकांत ने लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) गाड़ी चलाई.

Open in App
ठळक मुद्देसुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत (Rajinikanth) की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैंरजनीकांत की एक झलक फैंस को दीवाना कर देती है।

सुपरस्टार रजनीकांत फैंस के दिलों में राज करते हैं। रजनीकांत को फैंस भगवान की तरह से प्यार करते हैं। रजनीकांत की एक झलक फैंस को दीवाना कर देती है। इन दिनों रजनीकांत सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।सुपरस्टार और राजनेता रजनीकांत (Rajinikanth) की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।जिसमें वह कार चलाते नजर आ रहे हैं।

रजनीकांत को चेहरे पर मास्क लगाए लग्जरी कार चलाते देखा गया है। 69 वर्षीय रजनीकांत ने लेम्बोर्गिनी (Lamborghini) गाड़ी चलाई। उनकी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। ट्विटर पर #LionInLamborghini टॉप ट्रेंड कर रहा है, बड़े परदे पर स्टाइलिश दिखने वाले रजनीकांत रियल लाइफ में काफी सादगी से जीते हैं।

उनको बाहर सहेद कुर्ते और लुंगी के साथ ही देखा जाता रहा है। इस बार भी वो इस ही स्टाइल में नजर आए। कोरोनावायरस महामारी के चलते रजनीकांत ने सरकार के नियमों का पालन किया और फेस मास्क लगाया हुआ था। कार चलाते वक्त उन्होंने सीट बेल्ट भी लगाए हुए थे। 

एक यूजर ने लिखा, 'जो उपदेश देता है, वो उसका पालन भी करता है. कार के अंदर भी फेस मास्क लगाए हुए हैं रजनीकांत.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'जब हम इस कोरोना पीरियड में बाहर जाते हैं, तो खुद को बचाने के लिए यह सही उदाहरण है। मास्क पहनें और जब कार चलाएं तो सीट बेल्ट भी लगाएं,साथ ही सुरक्षित ड्राइव करें। रजनीकांत के फेन पेज ने एक और तस्वीर पोस्ट की। जिसमें खुलासा किया गया कि रजनीकांत लेम्बोर्गिनी उरुस चला रहे थे। जिसकी कीमत भारत में 3 करोड़ रुपये हैं।

टॅग्स :रजनीकांतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!