लाइव न्यूज़ :

भारत के बाद चीन में धमाका करने को तैयार '2.0', 56,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी फिल्म

By भाषा | Updated: December 5, 2018 17:01 IST

तमिल सुपर स्टार रजनीकांत की हालिया फिल्म 2.0 अगले साल मई में चीन में प्रदर्शित होगी ।

Open in App

 तमिल सुपर स्टार रजनीकांत की हालिया फिल्म 2.0 अगले साल मई में चीन में प्रदर्शित होगी । फिल्म के निर्माता लाइका प्रोडक्शंस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी ।फिल्म निर्माता ने एक बयान में बताया कि चीन में 2.0 के प्रदर्शन के लिए वे बीजिंग स्थित एक फिल्म निर्माण एवं वितरण कंपनी के संपर्क में हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘रजनीकांत की डब की गई उपशीर्षक वाली यह फिल्म चीन में दस हजार सिनेमाघरों के 56 हजार स्क्रीनों पर दिखायी जाएगी। इनमें से 47 हजार स्क्रीन थ्री डी होंगे।इसमें कहा गया है, ‘‘लागत के हिसाब से यह सबसे बड़ी फिल्म है। शंकर के निर्देशन में बनी 2.0 में रजनीकांत के अलावा अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री एमी जैक्सन मुख्य भूमिका में हैं ।

बयान में कहा गया है कि इस फिल्म में संगीत दो बार के आस्कर विजेता ए आर रहमान ने दिया है । फिल्म फिलहाल  भारत में शानदार कमाई कर रही है। ये फिल्म रूप में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। साथ ही सभी भाषाओं को मिलाकर भी फिल्म ने अब तक 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

क्या है फिल्म की कहानी

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म में अक्षय कुमार को एक शक्तिशाली विलेन के रूप में दिखाया गया है। अक्षय कुमार का नाम फिल्म में डॉ. पक्क्षीराजन है जो अपनी शक्ति से सभी के फोन खींच लेते हैं। चील का अवतार लेकर पूरी दुनिया में आतंक करता है। इसके बाद एंट्री होती है चिट्टी को जो लोगों को इस आतंक से बचाता है। फिल्म के बीच में कॉमेडी भी है और रोमांस भी। 

टॅग्स :2.0रजनीकांतअक्षय कुमारचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस