लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाते थे राजेश खन्ना, बचाव में जया ने कही थी ये बड़ी बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 18, 2020 10:14 IST

आज राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की 8वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर जानिए कि आखिर कैसे जया बच्चन (Jaya Bachchan) की एक हाय के कारण राजेश खन्ना का स्टारडम खत्म हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजेश खन्ना ने बॉलीवुड को लगातार 15 हिट फिल्में दी थींअमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाते थे राजेश खन्ना

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार माना जाता है। यही नहीं कारण है कि उनके निधन के इतने साल बाद भी वो फैंस उन्हें याद करते हैं। मालूम हो, राजेश एक ऐसे अभिनेता थे, जिन्होंने बॉलीवुड को लगातार 15 हिट फिल्में दी थीं। ऐसा करने वाले वो आज भी अकेले एक्टर हैं। फैंस तो राजेश खन्ना के इतने बड़े दीवाने थे कि उस दौर में भी ऐसी फैन फॉलोइंग और दीवानगी किसी और स्टार के लिए नहीं थी। 

कम हो गया था राजेश का स्टारडम

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

आज राजेश खन्ना की पुण्यतिथि है। इस मौके पर जानिए उस एक किस्से के बारे में जहां बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन की एक हाय के कारण राजेश का स्टारडम धीरे-धीरे कम हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म बावर्ची की शूटिंग के दौरान जया राजेश के काफी नाराज हो गई थीं, जिसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा था जो बाद में सच हो गया। दरअसल, जब राजेश खन्ना और जया बच्चन एकसाथ बावर्ची की शूटिंग करते थे, तब राजेश अमिताभ बच्चन का काफी मजाक उड़ाते थे।

बिग बी का मजाक बनाते थे राजेश

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

यही नहीं, कई बार तो राजेश जया के सामने ही बिग बी का काफी मजाक बनाते थे, जोकि जया को बिल्कुल पसंद नहीं था। मालूम हो, उस समय अमिताभ एक सामान्य अभिनेता ही थे। तब जया और अमिताभ के चर्चे भी दूर-दूर तक होते थे। इन सबके बारे में राजेश को सब पता था। फिर एक दिन राजेश ने जया के सामने अमिताभ का मजाक उड़ाया, लेकिन इस बार जया चुप नहीं बैठीं और उन्होंने कह दिया कि एक दिन सब देखेंगे कि ये (अमिताभ) कहां हैं और आप कहां हैं।

कड़ी मेहनत से अमिताभ ने हासिल किया स्टारडम

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

इसके बाद फिल्म नमक हराम रिलीज हुई, जिसमें राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और रेखा (Rekha) जैसे बड़े सितारों के होने के बावजूद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का काम काफी पसंद किया गया। फिर बिग बी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपर-डुपर हिट फिल्में दीं, जिसके चलते उन्हें ना सिर्फ सदी के महानायक का खिताब मिला बल्कि फैंस ने भी उन्हें ढेर सारा प्यार और अपनापन दिया।

टॅग्स :राजेश खन्नाजया बच्चनअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?