लाइव न्यूज़ :

काला हिरण केस में राजस्थान हाईकोर्ट ने सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 20, 2019 09:46 IST

काला हिरण केस में नया मोड़ गया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने मामले से बरी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम और तब्बू को नोटिस भेजा है

Open in App
ठळक मुद्देकाला हिरण केस में सभी बरी स्टार्स के खिलाफ कोर्ट ने नोटिस भेजा हैइस मामले में सलमान खास दोषी करारे जा चुके हैं

काला हिरण केस में अभिनेता सलमान खान को जोधपुर कोर्ट  दोषी करार दिया था । इसके अलावा बाकी सारे आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को बरी कर दिया गया था। लेकिन अब इन सबको नोटिस भेजा गया है।

राजस्थान हाई कोर्ट ने सीजेएम अदालत द्वारा बरी किए जाने के खिलाफ सरकार की ओर से दायर याचिका पर सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम, तब्बू और दुष्यंत सिंह को नए नोटिस जारी किए हैं। इस मामले में अब 8 हफ्ते बाद सुनवाई की जाएगी।

कोर्ट ने किया था बरी

 काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने इस आरोप में दोषी करार दिया था। इसके अलावा बाकी सारे आरोपी सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को बरी कर दिया गया था। 2 अक्टूबर, 1998- बिश्नोई गांव के लोगों ने सलमान खान और हम साथ साथ हैं के उनके को-एक्टर्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। 

क्या है पूरा मामला

साल 1998 के अक्टूबर में जोधपुर में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग हो रही थी। आरोप के मुताबिक शूटिंग के दौरान सलमान अपने साथी कलाकारों के साथ जोधपुर में शिकार खेलने गए। जहां साथी कलाकारों के उकसाने के बाद सलमान ने चिंकारा और काले हिरणों का शिकार किया। सलमान पर आरोप यह भी है कि जिन हथियारों से शिकार किया गया उसका लाइसेंस पहले ही खत्म हो चुका था।

विश्नोई समाज के लोगों के विरोध के बाद 15 अक्टूबर 1998 को सलमान खान और उनके साथी कलाकारों के खिलाफ वन विभाग ने जोधपुर में चार केस दर्ज कराए। चार केस में तीन काले हिरण के शिकार को लेकर है, वहीं एक केस आर्म्स एक्ट के तहत हुआ था। सलमान पर हिरणों को गोली मारने का और सैफ समेत तीनों एक्ट्रेस पर उन्हें उकसाने का आरोप है।

टॅग्स :राजस्थानसैफ अली खानतब्बूसोनाली बेन्द्रे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल