लाइव न्यूज़ :

अश्लील फिल्मों की स्क्रिप्ट पर शिल्पा शेट्टी के मिले हस्ताक्षर, क्राइम ब्रांच अभिनेत्री से फिर करेगी पूछताछ

By अनिल शर्मा | Updated: July 26, 2021 16:13 IST

अश्लील फिल्मों के निर्माण के आरोप में गिरफ्तार उद्योगपति राज कुंद्रा 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं। इस दौरान क्राइम ब्रांच उनसे पूछताछ में कई खुलासे कर चुकी है। 23 जुलाई को राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच शिल्पा शेट्टी के घर साथ ले गई और आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की है। इसके बाद कुंद्रा के ऑफिस में भी छानबीन की, जहां कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा की खुफिया आलमारी से कई अहम सबूत हाथ लगे हैंकई अश्लील फिल्मों की स्क्रिप्ट मिली है जिसपर शिल्पा शेट्टी के हस्ताक्षर पाए गए हैंइस बाबत शिल्पा शेट्टी से एक बार फिर पूछताछ हो सकती है

मुंबईः राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में क्राइम ब्रांच हर उस कड़ी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है जो इस रैकेट से जुड़ा हुआ है। लिहाजा मामले में हर रोज एक नई कड़ी जुड़ती जा रही है। अश्लील फिल्मों के निर्माण के आरोप में गिरफ्तार उद्योगपति राज कुंद्रा 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में हैं। इस दौरान क्राइम ब्रांच उनसे पूछताछ में कई खुलासे कर चुकी है। 23 जुलाई को राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच शिल्पा शेट्टी के घर साथ ले गई और आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की है। इसके बाद कुंद्रा के ऑफिस में भी छानबीन की, जहां कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं।

टीवी 9 भारतवर्ष के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को राज कुंद्रा के ऑफिस में छापेमारी की थी जहां उन्हें एक ख़ुफ़िया अलमारी का पता चला। रिपोर्ट के मुताबिक आलमारी से अश्लील फिल्मों की स्क्रिप्ट और अन्य कागजात मिले हैं। इससे ये पता चला है कि कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद भी अश्लील कंटेंट के उपर काम चल रहा था। और इसमें सबसे चौकाने वाली बात ये है कि अश्लील फिल्म की स्क्रिप्ट पर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के दस्तखत हैं। ऐसे में मामले में शिल्पा शेट्टी से फिर पूछताछ हो सकती है। वहीं रैकेट में पैसों के बड़े खेल के होने की वजह से इसमें अब ईडी की भी एंट्री हो चुकी है। छानबीन में इस बात का भी पता चला है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनन्दा सुरेंद्र शेट्टी भी कथित तौर पर सितंबर 2020 तक इस कंपनी में डायरेक्टर के पोस्ट पर थीं।

राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी का कानपुर से भी जुड़ा है कनेक्शन

क्राइम ब्रांच की जांच में राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस की कड़ी कानपुर से भी जुड़ती दिखाई दी है। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि कानपुर का एक परिवार (अरविंद) राज कुंद्रा की कंपनी के पैसों के लेन-देन में शामिल है। पोर्नोग्राफी से जो कमाई हो रही थी उसमें से करोड़ों रुपए अरविंद ने अपनी पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव और पिता नर्वदा श्रीवास्तव के बैंक अकाउंट में भी ट्रांसफर किए थे। और फिर इन पैसों के अलग-अलग बैंक खातोंं में भेजा जाता था। अरविंद कुमार की भूमिका राज कुंद्रा के प्रोडक्शन हाउस की बनाई करीब 90 अश्लील फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन में भी पाई गई है।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीराज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!