लाइव न्यूज़ :

पोर्नोग्राफी का आरोप झेल चुके राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को समाज के लिए खतरा बताया, कहा- वह एडल्ट कंटेंट प्रोड्यूस करती हैं

By अनिल शर्मा | Published: November 10, 2022 11:57 AM

शर्लिन ने अक्टूबर-2021 में कुंद्रा और उनकी पत्नी-अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ धोखाधड़ी व मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था। वहीं पिछले साल (2021) शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को कानूनी नोटिस भेजकर माफी और 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा था।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर एडल्ट कंटेंट प्रोड्यूस करने का आरोप लगाया है।एक यूजर ने राज के समर्थन में ट्वीट किया था जिसे रीट्वीट करते हुए शिल्पा के पति ने यह बात कही।

मुंबईः पोर्नोग्राफी का आरोप झेल चुके शिल्पा शेट्टी के पति व कारोबारी राज कुंद्रा ने अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को समाज के लिए खतरा बताया है। राज कुंद्रा ने अभिनेत्री पर एडल्ट कंटेंट प्रोड्यूस करने का आरोप लगाया है। राज ने यह भी कहा कि शर्लिन जल्द गिरफ्तार होंगी।

एक यूजर ने ट्वीट में इस बात का जिक्र किया कि कैसे शर्लिन ने स्ट्रीमिंग साइट ओनली फैन्स पर वीडियो बनाने में राज के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। यूजर ने कहा कि 'ओनली फैंस पर उसने शर्लिन के कथित एडल्ट सीन देखे।' उसने राज कुंद्रा और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि 'मुंबई पुलिस उसकी शिकायत पर आपके खिलाफ मामला दर्ज कर सकती है? क्या वे उसे ऐसे वीडियोज नहीं देखते।'

इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए राज ने लिखा, 'यह मेरी सटीक बात है! "वह...'ओनली फैंस' (स्ट्रीमिंग साइट) पर खुद प्रोड्यूस...और मॉनेटाइज किए गए 'एक्स' रेट (एडल्ट) कंटेंट के लिए किसे दोष देंगी? शर्लिन जल्द गिरफ्तार होंगी। समय-समय की बात है!" वह अश्लीलता और महिला अधिकारों की बात कर रही है फिर भी इस तरह की गंदगी पैदा कर रही है! उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समय की बात है! वह एक समाज के लिए खतरा है!

गौरतलब है कि शर्लिन ने अक्टूबर-2021 में कुंद्रा और उनकी पत्नी-अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ धोखाधड़ी व मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था। वहीं पिछले साल (2021) शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने और उनके खिलाफ ‘‘फर्जी तथा निराधार’’ आरोप लगाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के एवज में 50 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा था।

 

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीशर्लिन चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की14 साल बाद भी वही पहली नजर वाला प्यार कायम, शादी की सालगिरह पर शिल्पा शेट्टी ने कुछ इस अंदाज में पति राज कुंद्रा को किया विश

बॉलीवुड चुस्कीशिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने 'सेपरेशन' का किया ऐलान, सोशल मीडिया पर यूजर्स के उड़े होश

बॉलीवुड चुस्कीGanesh Chaturthi 2023: गणपति बप्पा को घर लाए बॉलीवुड स्टार्स, शिल्पा शेट्टी, अनन्या पांडे ने किया बप्पा का स्वागत, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीLokmat Most Stylish Awards 2023: टाइगर श्रॉफ को मिला मोस्ट स्टाइलिश एक्शन स्टार का अवार्ड, रकुल प्रीत स्टाइलिश प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस से सम्मानित, यहां देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीLokmat Most Stylish Award 2023: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को मिला 'मोस्ट पावरफुल आइकन' पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्की'एनिमल' पर बॉबी देओल की मां प्रकाश कौर ने दी प्रतिक्रिया, कहा "मुझसे नहीं देखा जाता"

बॉलीवुड चुस्कीकियारा और विक्की ने 'कॉफी विद करण 8' शो में खोले अपने दिल के राज, बताया दोनों को कैसे मिले हमसफर

बॉलीवुड चुस्की"हिंसा और स्त्री द्वेष को 'एनिमल' द्वारा उचित ठहराना शर्मनाक": कांग्रेस सांसद ने राज्यसभा में रणबीर कपूर-स्टारर फिल्म की आलोचना की

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका, कैटरीना, आलिया भट्ट के बाद अब प्रियंका चोपड़ा डीपफेक की हुईं शिकार

बॉलीवुड चुस्कीAnimal Box Office Collection Day 5: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने बनाया नया रिकॉर्ड, रिलीज के 5वें दिन कमाए इतने करोड़