लाइव न्यूज़ :

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केसः आर्म्सप्राइम के डायरेक्टर सौरभ कुशवाहा को क्राइम ब्रांच ने किया तलब

By अनिल शर्मा | Updated: August 4, 2021 14:45 IST

मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। वहीं कई पीड़ितों का बयान भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को भी मामले में गवाह के रूप में एक बयान देने के लिए बुलाया जा चुका है

Open in App
ठळक मुद्देक्राइम ब्रांच ने आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौरभ कुशवाह को समन भेजा हैकुंद्रा को मुंबई पुलिस द्वारा प्रमुख साजिशकर्ता के रूप में नामित किया गया है राज कुंद्रा फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं

मुंबईः राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने आर्म्सप्राइम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौरभ कुशवाहा (Saurabh Kushwaha) को समन भेज पूछताछ के लिए तलब किया है। पिछले महीने 25 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने टेलीविजन एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ और दो अन्य लोगों को पोर्नोग्राफी के एक मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था।

गौरतलब है कि राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस (Mumbai Crime Branch Police) ने बीते महीने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। 27 जुलाई को मुंबई की एक अदालत ने कुंद्रा को उनके सहयोगी रयान थोर्पे के साथ 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 

मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। वहीं कई पीड़ितों का बयान भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा को भी मामले में गवाह के रूप में एक बयान देने के लिए बुलाया जा चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक कुंद्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  इन अधिनियमों के तहत मामले दर्ज कर सकता है।

कुंद्रा को मुंबई पुलिस द्वारा प्रमुख साजिशकर्ता के रूप में नामित किया गया है, जिसने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (सामान्य इरादा), 292 और 293 (अश्लील और अश्लील विज्ञापनों और प्रदर्शन से संबंधित) के तहत आरोप लगाए हैं।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!