लाइव न्यूज़ :

बड़ा खुलासाः राज कुंद्रा के कर्मचारियों का दावा- FIR के बाद सर्वर से पोर्न डिलीट करने को कहा गया था

By अनिल शर्मा | Updated: July 27, 2021 09:28 IST

राज कुंद्रा की वियान इंडस्ट्री के एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि उन्हें सर्वर से सारे पोर्नोग्राफिक कंटेंट डिलीट करने को कहा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा की कंपनी वियान के कर्माचारियों को सर्वर से पोर्न कंटेंट डिलीट करने को कहा गया थामामले में राज कुंद्रा की कंपनी के चार कर्मचारियों को सरकारी गवाह बनाया गया है अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बयान को भी पुलिस ने दर्ज किया है

राज कुंद्रा के अश्लील फिल्मों के निर्माण मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी बार-बार बेकसूर होने का दावा कर रहे हैं लेकिन हर रोज उनके खिलाफ सबूत मिल रहे हैं। इस बीच जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि राज कुंद्रा की कंपनी वियान के कर्माचारियों को सर्वर से पोर्न कंटेंट डिलीट करने को कहा गया था।

सर्वर से पोर्न कंटेंट डिलीट करने को कहा गया था

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक राज कुंद्रा की वियान इंडस्ट्री के एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि उन्हें सर्वर से सारे पोर्नोग्राफिक कंटेंट डिलीट करने को कहा गया था। कर्मचारी ने बताया- फरवरी में एफआईआर दर्ज होने के बाद ये निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने कथित तौर पर आरोपियों के खिलाफ सबूत नष्ट करने की धाराएं भी जोड़ी हैं।

राज कुंद्रा को पिछले सोमवार को मुंबई पुलिस ने उनकी कंपनी के आईटी प्रमुख रेयान थोर्पे के साथ मोबाइल ऐप के जरिए अश्लील सामग्री उपलब्ध कराने के मामले में गिरफ्तार किया था। मामले में कुंद्रा की पत्नी व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, जो 2010 तक फर्म में निदेशकों में से एक थीं, का बयान भी पुलिस ने पिछले सप्ताह दर्ज किया था।

कुंद्रा की कंपनी के चार कर्मचारियों के सरकारी गवाह बनाया गया है

वहीं अब तक जब्त किए गए तकनीकी आंकड़ों के अलावा पुलिस का मानना ​​है कि वियान इंडस्ट्रीज में काम करने वाले चार लोगों के बयान भी कुंद्रा की पोर्न रैकेट में भूमिका स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे। बता दें वियान कंपनी के चार कर्मचारियों को सरकारी गवाह बनाया गया है। गौरतलब है कि आज राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत खत्म हो रही है। 

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!