लाइव न्यूज़ :

पत्नी श‍िल्पा शेट्टी के बर्थडे पर राज कुंद्रा ने शेयर किया रोमांट‍िक वीडियो, बताया दिल की रानी

By अमित कुमार | Updated: June 8, 2020 13:53 IST

अपने फिगर, सेहत और योग के लिए दुनियाभर में शिल्पा शेट्टी की एक अलग पहचान बन चुकी है। शिल्पा आज अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिल्पा शेट्टी की फिटनेस को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हैं और वो लोगों के लिए फिटनेस आइकॉन हैंराज ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर कर शिल्पा को बर्थडे विश किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श‍िल्पा शेट्टी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। 45 साल की शिल्पा को देख कोई उनकी उम्र का तकाजा नहीं लगा सकता। वह खुद को फिट रखने के लिए हमेशा कुछ न कुछ करती रहती हैं। बर्थडे के खास मौके पर उनके पति राज कुंद्रा ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है। राज ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक वीडियो शेयर कर शिल्पा को बर्थडे विश किया। 

राज ने वीड‍ियो के साथ लिखा- 'मेरी डार्ल‍िंग वाइफ के लिए- तुम वो महिला हो जिसने मेरी खामियों को अपने प्यार से सुधारा। तुम्हारी मुस्कुराहट देख मेरा दिन बन जाता है। तुम मेरे बच्चों की मां ही नहीं बल्क‍ि मेरी जिंदगी और दिल की रानी हो। मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं, यह शब्दों में नहीं बताया जा सकता है। हैप्पी बर्थडे मेरी जान।' राज का यह रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

आज के समय में शिल्पा शेट्टी की फिटनेस को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हैं और वो लोगों के लिए फिटनेस आइकॉन हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1993 में फिल्म बाजीगर से की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल भी थीं। इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने कई हिट फ़िल्में की जैसे 'धड़कन', 'रिश्ते' और 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी'।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान इन दोनों की तस्वीरें और वीडियों अक्सर फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। दरअसल, शिल्पा, पति राज के साथ रोज टिक टॉक पर वीडियोज बनाती रहती हैं। इस दौरान इन दोनों के बीच मीठी नोक-झोंक अक्सर देखने को मिलती रहती है। 

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!