लाइव न्यूज़ :

पोर्नोग्राफी मामले में जमानत के बाद पहली बार पत्नी शिल्पा के साथ सार्वजनिक रूप से दिखे राज कुंद्रा, हिमाचल के मंदिर में साथ आए नजर

By अनिल शर्मा | Updated: November 10, 2021 10:10 IST

ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर में जाते हुए देखा जा सकता है

Open in App
ठळक मुद्देजमानत के बाद हिमाचल के एक मंदिर में राज कुंद्रा पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ दर्शन करने पहुंचेतस्वीरों में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी हाथ में हाथ डाले नजर आ रहे हैं

हिमाचलः अश्लील वीडियो के निर्माण और प्रसारण मामले में जमानत के बाद व्यवसायी राज कुंद्रा पत्नी शिल्पा संग  पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए। गौरतलब है कि राज कुंद्रा को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। 2 महीने जेल में बिताने के बाद उन्हें सितंबर में रिहा किया गया था। राज और शिल्पा की ये तस्वीरें इंटरनेट पर प्रसारित हो रही हैं।

ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर में जाते हुए देखा जा सकता है। राज-शिल्पा पीले रंग की पोशाक पहने नजर आए। कुंद्रा सफेद पजामे के साथ पीले रंग का कुर्ता पहने हुए थे जबकि शिल्पा ने पीले रंग की सलवार-कमीज पहनी दिखीं।

मंदिर में आशीर्वाद लेने के बाद राज और शिल्पा हाथ में हाथ डाले मंदिर से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उनके साथ सुरक्षा गार्ड भी थे। उनकी यात्रा का एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया था।

जुलाई में पोर्न से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया था। व्यवसायी पर वयस्क वीडियो के उत्पादन और स्ट्रीमिंग में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। उन पर भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पिछले हफ्ते राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए थे।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!