लाइव न्यूज़ :

मौत से पहले राहुल वोहरा का आखिरी वीडियो पत्नी ने किया शेयर, एक्टर की बातें सुन आपकी आंखें भी हो जाएगी नम

By अमित कुमार | Updated: May 10, 2021 15:04 IST

Rahul Vohra wife shares clip: इलाज के अभाव के कारण मौत के मुंह में जाने वाले राहुल वोहरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उनकी वाइफ ज्योति ने पोस्ट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार लोगों को बचाने की हर संभव कोशिश कर रही है।इसके बावजूद मरने वालों की संख्या में कोई गिरावट देखने को नहीं मिल रही। राहुल के इस वीडियो को देखकर लोगों के आंखों में आंसू आ रहे हैं।

Rahul Vohra wife shares clip: कोरोना वायरस की वजह से रोजाना देश में हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कोरोना के साथ-साथ इन मौतों की जिम्मेदार हमारी नाकाम सिस्टम भी है। करीब डेढ़ साल का समय हो चुका है फिर इस महामारी से लड़ने के लिए देश के पास पर्याप्त साधन मौजूद नहीं है। 

कोरोना काल में अधिकतर लोग बेहतर इलाज के अभाव में अपनी जान गंवा रहे हैं। एक्टर राहुल वोहरा भी उन्हीं बदकिस्मत लोगों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें सही इलाज नहीं मिलने के कारण दुनिया को अलविदा कहना पड़ा। एक्टर राहुल वोहरा का एक वीडियो उनकी पत्नी ज्योति ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में राहुल बताते हैं कि कैसे उन्हें सही इलाज नहीं दिया जा रहा है। 

राहुल कहते हैं कि आज इस मास्क की बहुत कीमत है, बिना इसके मरीज छटपटा जाता है, लेकिन इसमें कोई ऑक्सीजन नहीं आ रही है। नर्स आई थी, मैंने उसको बोला लेकिन वो बस एक बोतल में पानी भरकर चले जाते हैं। इसमें बस पानी आता है, फिर उन्हें आवाज लगाते रहो। वो एक-एक, डेढ़ घंटे बाद आते हैं तब तक आपको ही मैनेज करना है, इसको लगाना है। उनको ये नहीं समझ आ रहा है कि पानी की बोतल में पानी कम रखना है और फ्लो बढ़ाना है।  

राहुल वोहरा का कोविड-19 के कारण राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। थिएटर निर्देशक-नाटककार अरविंद गौड़ ने इसकी पुष्टि की। वोहरा (35) ने एक फेसबुक पोस्ट पर इस हफ्ते की शुरुआत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की खबर दी थी। राहुल वोहरा को राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, ताहिरपुर में भर्ती कराया गया था और शनिवार शाम को द्वारका के आयुष्मान हॉस्पिटल में ले जाया गया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?