लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में अपने परफॉरमेंस से लोगों को हैरान करना चाहती हैं राधिका मदान

By भाषा | Updated: February 29, 2020 18:16 IST

'अंग्रेजी मीडियम' आगामी 13 मार्च को रिलीज हो रही है. फिल्म में इरफान के साथ राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, कीकू शारदा, डिंपल कपाडि़या, पंकज त्रिपाठी, रणवीर शौरी जैसे कलाकार हैं. यह 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान के अलावा करीना कपूर, रणवीर शौरी और दीपक डोबरियाल मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे“अंग्रेजी मीडियम” इरफान की 2017 की फिल्म “हिंदी मीडियम” का सीक्वल है।

राधिका मदान इरफान खान अभिनीत फिल्म ‘‘अंग्रेजी मीडियम’’ के साथ दर्शकों के सामने आ रही हैं। मदान का कहना है कि उनका उद्देश्य अपनी हर फिल्म के साथ कुछ नया पेश करने का है। राधिका इससे पहला विशाल भारद्वाज की फिल्म “पटाखा” और वासन बाला की फिल्म “मर्द को दर्द नहीं होता” में नजर आयी थीं जिसमें उनके काम को बहुत सराहना मिली थी।

“अंग्रेजी मीडियम” इरफान की 2017 की फिल्म “हिंदी मीडियम” का सीक्वल है। राधिका ने पीटीआई भाषा को बताया, “मैं अलग-अलग तरह की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। ‘पटाखा’ , ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से अलग थी और वैसे ही ‘अंग्रेजी मीडियम’ अलग है। मैं खुद को एक तरह के किरदारों में नहीं बांधना चाहती।मैं अपने काम से लोगों को हैरान करना चाहती हूं।”

फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान के अलावा करीना कपूर, रणवीर शौरी और दीपक डोबरियाल मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। राधिका ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि वे इतने प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ पर्दे पर नजर आएंगी तो वे बहुत खुश हुई।

'अंग्रेजी मीडियम' आगामी 13 मार्च को रिलीज हो रही है. फिल्म में इरफान के साथ राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, कीकू शारदा, डिंपल कपाडि़या, पंकज त्रिपाठी, रणवीर शौरी जैसे कलाकार हैं. यह 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

टॅग्स :इरफ़ान खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!